Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

चारुल पांडेय को निधन के दो साल बाद मिली नई पोस्टिंग– सवालों में यूपी की ब्यूरोक्रेसी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के “आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय” ने 15 जून 2025 को जारी एक आदेश में दिवंगत चारुल पांडेय का तबादला प्रयागराज से फतेहपुर कर दिया। यह आदेश संख्या 5859/2025-26 के तहत जारी हुआ और इसमें स्पष्ट रूप से चारुल पांडेय (eHRMS ID 1069833) को फतेहपुर के बेसिक शिक्षा कार्यालय में तैनाती दी गई है।

गौरतलब है कि चारुल पांडेय का निधन दो वर्ष पूर्व ही हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद उनका नाम मानव संपदा पोर्टल पर सक्रिय बना रहा और विभाग ने बिना किसी तथ्य की पुष्टि के उनका स्थानांतरण आदेश भी जारी कर दिया।

इस आदेश को लेकर सवाल उठने लगे हैं कि: क्या मानव संपदा पोर्टल पर कर्मचारियों के जीवन/मृत्यु की स्थिति अपडेट नहीं की जाती? क्या तबादला आदेश जारी करते समय किसी भी स्तर पर तथ्यात्मक जांच नहीं होती? दिवंगत कर्मियों की पहचान और रिकॉर्ड को लेकर ऐसी चूक कितनी आम है?

वरिष्ठ पत्रकार डॉ अहतेशाम सिद्दीकी लिखते हैं- “UP में तबादले से जुड़ी बड़ी खबर… स्वर्ग में भेज दिया ट्रांसफर आर्डर…

उत्तर प्रदेश में लेखाकारों के स्थानांतरण आदेश में क्रमांक 155 पर अंकित चारुल पांडेय का स्थानांतरण AO basic फतेहपुर किया गया है। चारुल पांडेय का निधन 2 वर्ष पूर्व ही हो चुका है।अब सवाल यह है कि ट्रांसफर ऑर्डर चारुल पांडेय को देने कौन जाएगा? और उससे बड़ा प्रश्न कि डाक लेकर जाने वाला वापस कैसे आएगा?”

हालांकि आदेश में यह भी उल्लेख है कि संबंधित तबादला जानकारी WhatsApp पर भी भेजी गई थी, जिससे यह भी प्रतीत होता है कि प्रक्रिया में जल्दबाज़ी और लापरवाही दोनों शामिल थीं।

इस मामले ने न केवल विभागीय दक्षता पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह भी स्पष्ट किया है कि प्रदेश में सरकारी पोर्टलों पर उपलब्ध डेटा की शुद्धता को लेकर पुनः व्यापक समीक्षा की आवश्यकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन