Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

भास्कर संवाददाता चेतन कुमार मालवीय ‘ग्राम गदर ग्रामीण पत्रकारिता पुरस्कार’ से सम्मानित

किसानों की स्थिति विषय पर बेहतरीन कवरेज के लिए मिला सम्मान, प्रशस्ति पत्र व दस हजार का, राजस्थान से मात्र एक पत्रकार का होता है चयन, जयपुर के पॉच सितारा होटल में आयोजित समारोह में हुआ सम्मान… जोधपुर जिले के बिलाड़ा निवासी व दैनिक भास्कर संवाददाता चेतन कुमार मालवीय को ग्राम गदर ग्रामीण पत्रकारिता पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया गया। जयपुर के पॉच सितारा होटल में आयोजित गुड सेमेरीटन गाइडलाईन – चेलेंजेज एण्ड वे फारवर्ड विषय पर आधारित राज्य स्तरीय समारोह में मालवीय को प्रशस्ति पत्र व दस हजार का चैक प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

मालवीय को ये सम्मान किसानों की स्थिति पर विशेष कवरेज के लिए प्रदान की गई। ग्राम गदर पुरस्कार के लिए राजस्थान से मात्र एक पत्रकार का चयन करना होता है, जिसमें बिलाड़ा के मालवीय का चयन किया गया। जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। लोगों ने इस उपलब्धि पर मालवीय को बधाई दी। कन्ज्यूमर यूनिटी एण्ड ट्रस्ट सोसायटी कट्स जयपुर के सहायक निदेशक दीपक सक्सेना ने बताया कि ग्राम गदर के अप्रैल 2002 में 20 वर्ष वर्ष पूर्ण होने पर ग्रामीण पत्रकारों के प्रोत्साहन के लिए ग्राम गदर ग्रामीण पत्रकारिता पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई थी, तब से प्रति वर्ष विभिन्न विषयों पर प्रविष्ठिया आमंत्रित की जाती है।

उन्होंने बताया कि 2018 के लिए किसानों की स्थिति पर प्रविष्ठिया आमंत्रित की गई थी। निर्णायक मंडल द्वारा आम सहमति से जोधपुर जिले के पत्रकार मालवीय का चयन किया गया। मालवीय ने बतौर संवाददाता के रूप में कार्य करते हुए किसानों की स्थिति पर बहुत सी रोचक व तार्किक स्टोरी प्रकाशित कर किसानों में जागरूकता लाने का प्रयास किया है। मालवीय पिछले 18 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे है। इस दौरान उन्होंने कई पत्र पत्रिकाओं, समाचार पत्रों व न्यूज चैनल में सेवाएं दी हैै। समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल चेरिस मेथसन, ट्रांसपोर्ट कमिश्नर राजेश कुमार यादव, कट्स इंटेरनेशल के डायरेक्टर जॉर्ज चेरियन, डीआईजी ट्रॉफिक दीपक कुमार, एडब्ल्यूडब्ल्यूए साप्ता शक्ति की रिजनल प्रेसिडेंट मरीना मेथसन, एसएमएस अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेट डॉ डीएस मीणा, डॉ एलएन पांडे, मधुसुदन शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन