Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इंडिया न्यूज एमपी-सीजी से दूसरी बार जुड़े पत्रकार चेतन सेठ

युवा पत्रकार चेतन सेठ ने ‘आईटीवी नेटवर्क’ के साथ पत्रकारिता में अपने नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने इस नेटवर्क के चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़) में बतौर असाइनमेंट हेड जॉइन किया है। ‘इंडिया न्यूज‘ के साथ चेतन सेठ की यह दूसरी पारी है। पूर्व में भी वह यहां अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

चेतन सेठ ने पिछले दिनों ‘वनइंडिया‘ चैनल से इस्तीफा दे दिया था। वह करीब दस महीने से ग्वालियर-चम्बल में बतौर डिप्टी क्लस्टर हेड के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।

मूल रूप से शिवपुरी (मध्य प्रदेश) के रहने वाले चेतन सेठ को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का पांच साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने दिल्ली, नोएडा और ग्वालियर, भोपाल सहित तमाम जगह काम किया है। वह डिप्टी क्लस्टर हेड होने के साथ इनपुट, आउटपुट, रिपोर्टर रह चुके हैं। पूर्व में वह ‘भारत न्यूज टीवी‘ और ‘सहारा समय‘ में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

चेतन सेठ ने बताया कि उन्होंने ‘सहारा समय‘ में रहते हुए कोविड काल के दौरान हो रहे ‘पीडीएस घोटाले‘ का खुलासा किया। सरकार की ओर से शुरू हुई जनसम्पर्क विभाग की मदद की पोल खोली। मध्य प्रदेश में चल रहे ऑपरेशन लोटस कवरेज में भी उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही ‘इंडिया न्यूज‘ में रहते हुए नकली प्लाज्मा मामले का भी खुलासा किया, जो देश-दुनिया में काफी चर्चित हुआ और सरकार सहित तमान सामाजिक संस्थाओं ने उनके इस कार्य की सराहना की एवं सम्मान किया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन