Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

छेड़छाड़ के आरोप में माखनलाल के तीन छात्र सस्पेंड

हमेशा विवादों में रहने वाला भोपाल स्‍थित माखनलाल विवि एक बार फिर से विवादों में फंस गया है। अब यहां के मास कम्‍युनिकेशन डिपार्टमेंट की एक छात्रा को न्‍यू मीडिया विभाग के तीन छात्रों ने कैंपस में ही छेड़ दिया। छात्रा का आरोप है कि इन छात्रों ने उसे अपशब्‍द कहे और छेड़खानी की। इस छात्रा ने विवि के कुलपति बीके कुठियाला से इसकी शिकायत की। इसके बाद तीनों आरोपी छात्रों को सस्‍पेंड कर दिया गया।

यह कोई पहला मामला नहीं है, जब यह विवि विवादों में फंसा हो। कुछ दिनों पहले यहां एक छात्र के साथ रैगिंग भी हो चुकी है, जिसे ठंडे बस्‍ते में डाला जा चुका है। खुद कुलपति और कई प्रोफेसरों की नियुक्ति भी यहां विवादों में रह चुकी है। कुलपति पर आरोप लगते आए हैं कि उन्‍हें भगवे खेमे के अपने चेहतों को यहां नियुक्‍त किया हुआ है। यूजीसी के नियमों को ताक पर रखकर यहां नियुक्‍ितयां होती आई हैं।

सरकार बदलने के साथ विवि का रंग ढंग भी बदल जाता है। कांग्रेस के शासनकाल में यहां चुन चुन कर कांग्रेसी विचारधारा को सपोर्ट करने वालों की नियुक्तियां होती आई हैं। लेकिन हद Shivraj Singh Chouhan के शासनकाल में हो गई। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संघ के दबाव के कारण चाहकर भी कुलपति समेत कई आरोपी प्रोफसरों को चेंज नहीं कर पा रहे हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन