Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

सच का खुलासा करने पर चीन ने अपने लोकप्रिय ब्लॉगर को भेजा जेल

अंकित माथुर-

चीन ने एक लोकप्रिय ब्लॉगर को सच कहने के जुर्म में जेल में डाल दिया है. ब्लागर ने कहा था कि पिछले साल भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर हुए संघर्ष में मरने वाले चीनी सैनिकों की संख्या चीन द्वारा बताई गई आधिकारिक संख्या 4 से ज़्यादा थी.

चीन के weibo सोशल प्लेटफॉर्म पर ब्लागर Qiu Ziming के 25 लाख से ज़्यादा फॉलोअर हैं. Qiu Ziming को चीन के पूर्वी शहर नानजिंग की एक अदालत ने 8 महीने की सज़ा सुनाई है.

Qiu Ziming पहले ऐसे पत्रकार/ब्लॉगर हैं जिन्हें चीन में ‘शहीदों और वीरों की मानहानि’ से संबंधित बने नए कानून के तहत सज़ा मिली है.

अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में Qiu Ziming ने लिखा था कि भारत के साथ गलवान घाटी में हुए संघर्ष में मरने वाले चीनी सैनिक 4 से कहीं ज़्यादा थे. उन्होंने एक पोस्ट में ये तक लिखा कि एक कमांडिंग अफसर सिर्फ इसलिए ज़िंदा बच गए क्योंकि वो वहां पर शीर्षस्थ अधिकारी थे.

उनके द्वारा ये लिखे जाने पर सेना के अधिकारी भड़क गए और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए लग गए थे.

अदालत ने अपने फैसले में लिखा कि Qiu ने शहीदों के सम्मान को कम करने वाली हरकत की और अपने अपराध को स्वीकार भी किया है.

फरवरी से लेकर अब तक 6 ऑनलाइन ब्लॉगर गलवान घाटी में हुए संघर्ष के बारे में टिप्पणी करने के कारण चीन में गिरफ्तार किये जा चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन