Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

‘क्राइम तक’ के संपादक बने पत्रकार चिराग गोठी

वरिष्ठ पत्रकार चिराग गोठी को ‘क्राइम तक’ (Aaj Tak, India Today Group) का नया एडिटर नियुक्त किया गया है। यह दो दशकों से अधिक की पत्रकारिता यात्रा का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिसमें चिराग गोठी ने रिपोर्टर से लेकर संपादकीय नेतृत्व तक कदम दर कदम तरक्की की है।

करियर की शुरुआत:-

साल 2005 में उन्होंने एक रिपोर्टर के रूप में अपना पत्रकारिता करियर शुरू किया। प्रारंभिक वर्षों में उन्होंने जमीन पर जाकर घटनाओं का सजीव कवरेज प्रदान किया और खबरों को सटीकता व ईमानदारी के साथ प्रस्तुत किया।

बतौर कॉरेस्पॉन्डेंट, प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट, स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट, और सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में, चिराग गोठी ने अपराध, सामाजिक न्याय तथा कानूनी मामलों से जुड़ी रिपोर्टिंग में अपनी विशेष पहचान बनाई।

बाद में उन्होंने एसोसिएट एडिटर एवं डिप्टी एडिटर के पदों पर रहते हुए संपादकीय दिशा तय करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन