Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

चित्रा त्रिपाठी ने आजतक से दिया इस्‍तीफा, जायेंगी एबीपी न्‍यूज!

आजतक से बड़ी खबर आ रही है। सीनियर एडिटर एवं एंकर चित्रा त्रिपाठी ने संस्‍थान को अलविदा कह दिया है। खबर है कि वह फिर से एबीपी न्‍यूज ज्‍वाइन कर रही हैं। सूत्रों का कहना है कि वे एबीपी न्‍यूज में मैनेजिंग एडिटर बनकर जा रही हैं। चित्रा की एबीपी के साथ यह दूसरी पारी होगी। इसके पहले भी वह 2022 में आजतक से एबीपी न्‍यूज गई थीं, लेकिन फिर उन्‍होंने आजतक में वापसी कर ली थी।

चित्रा त्रिपाठी अपनी धारदार जमीनी रिपोर्टिंग एवं एंकरिंग के लिये जानी जाती हैं। गोरखपुर की रहने वाली चित्रा ने गोरखपुर दूरदर्शन से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह ईटीवी, न्‍यूज24, इंडिया न्‍यूज, सहारा समय जैसे चैनलों के लिये भी काम किया है। आजतक ने उन्‍हें पूरे देश में पहचान दी। चित्रा आजतक पर शाम पांच बचे आने वाला डिबेट शो दंगल होस्‍ट करती थीं। कश्‍मीर में बाढ़ रिपोर्टिंग के लिये उन्‍हें रामनाथ गोयनका अवार्ड भी मिल चुका है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन