Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मजीठिया वेज बोर्ड पर बोले सीएम अखिलेश- जल्द फाइल होगी मजीठिया को लेकर स्टेट्स रिपोर्ट

लखनऊ : मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिशों को लागू किए जाने के संबंध उत्तर प्रदेश के समाचार पत्रों की स्थिति और अब तक हुयी प्रगति को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अब तक सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट न पेश किए जाने पर इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्लूजे) का एक प्रतिनिमंडल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी के नेतृत्व में सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार सुबह इस मामले को लेकर मुख्य सचिव आलोक रंजन से भी मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट पर अब तक उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मजीठिया को लेकर हलफनामा न सौंपे जाने को लेकर चिंता जतायी और प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार इस मामले में जल्द कारवाई करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मजीठिया वेजबोर्ड के मुताबिक मीडिया कर्मियों को वेतनमान दिलाने को लेकर उनकी सरकार हरसंभव प्रयास करेगी। इससे पहले हेमंत तिवारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ कलहंस, राष्ट्रीय पार्षद उत्कर्ष सिन्हा, मो. कामरान, राजेश मिश्रा, शबाहत हुसैन विजेता, आईएफडब्लूजे उत्तर प्रदेश के प्रमुख नेता टीबी सिंह, भास्कर दुबे, नवेद शिकोह व ईटीवी के वीरेंद्र सिंह सोमवार की सुबह मुख्य सचिव आलोक रंजन से मजीठिया को लेकर उनके कक्ष मिले और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

मुख्य सचिव ने प्रमुख सचिव श्रम को इस संदर्भ में निर्देशित किया कि मजीठिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार उत्तर प्रदेश में समाचार पत्रों की दशा को लेकर रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपी जाए। ज्ञापन में आईएफडब्लूजे ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से मजीठिया वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक वेतनमान दिए जाने के निर्देशों के बाद उत्तर प्रदेश के कतिपय बड़े समाचार पत्र हीलाहवाली कर रहे हैं और साम दाम दंड भेद की नीति अपना कर मीडियाकर्मियों के सर्विस रिकार्ड व कंपनी के मूल नाम में हेराफेरी कर रहे हैं। आईएफडब्लूजे उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी ने बताया कि सु्पीम कोर्ट के निर्देशों को मुताबिक राज्यों को अपने यहां के समाचार पत्रों में वेतन बोर्ड की सिफारिशों लागू किए जाने संबंधी स्टेट्स रिपोर्ट सौंपनी है। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों को बाद भी उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अब तक रिपोर्ट नहीं सौंपी गयी है।

ज्ञापन सौंपने संबंधी तस्वीरें देखने के लिए नीचे क्लिक करें…

Pics

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. sachin

    April 20, 2016 at 11:37 am

    Kuch nahi milega Na aaj Na kal aur Na kabhi.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन