Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

गैर सरकारी व्यक्ति की सीएम, सीएस दफ्तर में खुल्लमखुल्ला एंट्री पर उठा सवाल

लखनऊ: आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को पत्र भेजकर एक निजी व्यक्ति के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, इन्वेस्ट यूपी आदि कार्यालयों में बिना अधिकारिकता के प्रवेश और काम करने के आरोपों के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है.

उन्होंने कहा कि पत्रकार अभिषेक उपाध्याय द्वारा वेंकटरमन सुंदरेशण नाम के इस व्यक्ति से उनके प्रदेश सरकार के इतने महत्वपूर्ण दफ्तरों में बिना किसी अधिकारिकता के आने-जाने और काम करने के संबंध में प्रश्न किया.

इस पर सुंदरेशन ने उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे अपने जवाब में कहा कि वे वर्ल्ड बैंक के लिए कंसल्टेंट हैं. साथ ही वे मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री, इन्वेस्ट यूपी आदि के लिए भी काम करते हैं और प्रदेश के लिए बाहर से निवेश आदि हैं. उन्होंने कहा कि वे सारे काम निशुल्क करते हैं और विदेश भी अपने खर्चे पर जाते हैं.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि प्रथमदृश्यटया यह कुछ विचित्र लगता है कि कोई युवा व्यक्ति निशुल्क इस प्रकार के काम करें लेकिन यदि यह स्वीकार भी कर लिया जाए, तब भी किसी बाहरी व्यक्ति को बिना अधिकारिकता के इतने संवेदनशील दफ्तरों में प्रवेश दिया जाना किसी भी प्रकार से स्वीकार्य नहीं है.

उन्होंने कहा कि इस स्थिति के कारण इस संबंध में तमाम चर्चाएं चल रही हैं. अतः उन्होंने मुख्य सचिव से इस संबंध में 15 दिनों में स्थिति स्पष्ट किए जाने की मांग की है.

देखें दस्तावेज और साक्ष्य…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन