Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

CNBC-TV18 से अलग हुईं शिल्पा, सिद्रा अंसारी ने छोड़ा Network18

मीडिया जगत में एक और बदलाव देखने को मिला है। CNBC-TV18 से जुड़ी विशेष संवाददाता शिल्पा ने करीब 5 साल की पारी के बाद संस्थान को अलविदा कह दिया है।

शिल्पा ने अपने करियर अपडेट में लिखा कि CNBC-TV18 के साथ बिताए गए ये पांच साल उनके लिए बेहद खास रहे, जहां उन्हें इंडस्ट्री के बेहतरीन लोगों के साथ काम करने और सीखने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि यह फैसला आसान नहीं था क्योंकि यह संस्थान उनके लिए घर जैसा बन गया था, लेकिन अब नए सफर की शुरुआत का समय आ गया है।


इसी बीच, Network18 से जुड़ी वीडियो एडिटर Sidra Ansari ने भी संस्थान से विदाई ले ली है। सिद्रा अंसारी ने अपने संदेश में सहकर्मियों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें यहां काम करने के दौरान भरपूर सहयोग और सीखने का अवसर मिला।

उन्होंने लिखा कि इस सफर में साथ देने, प्रेरित करने और चुनौती देने वाले सभी लोगों का वह धन्यवाद करती हैं।

दोनों पत्रकारों के संस्थान छोड़ने को मीडिया इंडस्ट्री में नए बदलावों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि दोनों के अगले ठिकाने को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन