Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘कोबरापोस्ट’ करेगा धमाका, अनिरुद्ध बहल 41,000 करोड़ रुपये के कॉरपोरेट फ्रॉड को बेनकाब करेंगे

नई दिल्ली। खोजी पत्रकारिता मंच कोबरापोस्ट ने एक बार फिर बड़ा धमाका करने की घोषणा की है। संस्था ने दावा किया है कि उसने एक कॉरपोरेट दिग्गज द्वारा किए गए लगभग 41,000 करोड़ रुपये के घोटाले का पर्दाफाश किया है।

“The Ledger of Lies” नाम से आयोजित यह प्रेस कॉन्फ्रेंस 30 अक्टूबर 2025 को सुबह 11:30 बजे दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में होगी। कोबरापोस्ट के संस्थापक-संपादक अनिरुद्ध बहल इस खुलासे का विवरण सार्वजनिक करेंगे।

जारी पोस्टर के अनुसार, यह कॉरपोरेट समूह 28,874 करोड़ रुपये की रकम फर्जी तरीके से डायवर्ट करने और 1.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की संदिग्ध विदेशी लेनदेन के ज़रिए भारत में लाने का आरोप झेल रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद इस मुद्दे पर एक पैनल चर्चा भी होगी, जिसमें प्रशांत भूषण, परांजॉय गुहा ठाकुरता, अभिनंदन सेखरी, उशीनोर मजूमदार और अन्य वक्ता भाग लेंगे।

कोबरापोस्ट का यह दावा आने वाले दिनों में कॉरपोरेट जगत और राजनीतिक हलकों में भारी हलचल मचा सकता है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन