Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

ख़बर चलाने से नाराज पार्षद ने पत्रकार को घर में घुसकर मारा

ध्य प्रदेश के इंदौर में एक पूर्व पार्षद ने पत्रकार की पिटाई कर दी. पार्षद बंदूक लेकर पत्रकार के घर में घुस गया और जमकर मारपीट की. मामला बड़वाली चौकी क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक पत्रकार जावेद खान बड़वाली चौकी इलाके में रहते हैं. पत्रकार ने पूर्व कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के खिलाफ अवैध संपत्ति व मकान के विवाद को लेकर ख़बर चलाई थी. जिसे कई व्हाट्सएप ग्रुपों पर शेयर किया.

मैसेज देख पार्षद आगबबूला हो गया. जिसके बाद पार्षद अपने साथियों के साथ मय असलहा पत्रकार के घर में घुस गया. आरोप है कि पत्रकार की लात-घूसों से पिटाई के बाद घर की महिलाओं से भी बदसलूकी की गई.

पत्रकार ने पार्षद के खिलाफ सदर बाजार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पार्षद अनवर कादरी समेत उसके साथी जुबैर, अनीस और असलम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पत्रकार ने घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. वहीं, घटना के बाद आरोपी पार्षद को जेल भेजा गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन