Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

कांग्रेस के राज में पीएमओ लेवल के कितने ठग पकड़े गए थे?

Yashwant Singh-

कांग्रेस के राज में पीएमओ लेवल के कितने ठग पकड़े गए थे… किसी को याद हो तो बताए… एक्को नहीं.. सब फलते फूलते थे… कमाते थे, कमवाते थे… मोदी राज में कम से कम पकड़े तो जा रहे हैं… एक दो नहीं बल्कि अब तक चार-पांच पकड़े गए हैं टॉप लेवल के हाईफाई ठग… ये पकड़े जा रहे हैं तो आप जान पा रहे हैं कि ठगी कर रहे थे पीएमओ का नाम लेकर और अरेस्ट कर लिए गए…

ये अरेस्ट न किए जाते तो आप कैसे जान पाते और फिर इन ठगों के कनेक्शन को लेकर मोदी राज को कैसे गरिया पाते… इनका पकड़ा जाना बताता है कि जो ज्यादा उड़ेगा, ज्यादा तीन पांच करेगा, वो पकड़ा जाएगा… अपनी औकात में रहो… ये साफ साफ मैसेज है ठगों को… सत्ता के दलालों को… मुझे मोदी राज का ये एक्शन पसंद है… ठग पकड़े गए तो मोदी को गरियाओ… न पकड़े जाएं तो मोदी को गरियाओ…. ये गलत बात है…

अच्छा कर रहा है तो तारीफ भी कर दो भाई… कुछ और चोट्टे ठग अभी पकड़े जाने बाकी हैं… कोई वकील बनकर पीएमओ और गृह मंत्रालय का नाम बेच रहा है तो कोई पत्रकार से नेता बनकर पीएमओ का नाम खराब कर रहा है… इन लोगों का भी पकड़ा जाना बाकी है… देखिए, ये कब पकड़े जाते हैं… पीएमओ और सीबीआई मुझसे संपर्क करे तो इन दोनों की कुंडली मैं दे दूं… 🙂

ये भी पढ़िए-

इस ठग को उद्यमी बताकर इंटरव्यू कर लिया लल्लनटाप वाले सौरभ द्विवेदी ने?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन