Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

एएनआई को चाहिए सीनियर क़ॉपी एडिटर (अंग्रेजी)

न्यूज़ एजेंसी एएनआई (Asian News International) ने सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्ति प्रिंट और डिजिटल प्लेटफॉर्म (अंग्रेज़ी लेखन) के लिए की जा रही है।

एएनआई द्वारा जारी सूचना के अनुसार, चयनित उम्मीदवार को ब्रेकिंग न्यूज़ और तेज़ी से बदलती खबरों के दौरान त्वरित संपादकीय फैसले लेने होंगे, साथ ही सटीकता और संपादकीय मानकों का विशेष ध्यान रखना होगा।

मुख्य जिम्मेदारियां:

  • राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं की गहरी समझ के साथ खबरों का संपादन
  • व्याकरण, भाषा, स्पष्टता, टोन और स्ट्रक्चर की जांच
  • एएनआई की संपादकीय शैली और पत्रकारिता मानकों का पालन सुनिश्चित करना
  • रिपोर्टर्स, प्रोड्यूसर्स और असाइनमेंट एडिटर्स के साथ समन्वय
  • जूनियर कॉपी एडिटर्स और सब-एडिटर्स को गाइड करना और क्वालिटी कंट्रोल

योग्यता और अनुभव:

  • जर्नलिज़्म, मास कम्युनिकेशन, इंग्लिश या संबंधित विषय में स्नातक डिग्री
  • न्यूज़रूम में एडिटिंग या सब-एडिटिंग का न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव
  • न्यूज़रूम टूल्स और एडिटिंग सॉफ्टवेयर की जानकारी
  • दबाव में काम करने और एक साथ कई खबरें संभालने की क्षमता

यह पद दिल्ली लोकेशन के लिए है। इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज़्यूमे [email protected] पर भेज सकते हैं। अन्य डिटेल के लिए नीचे विज्ञापन देखें..

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन