Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार से पैसे लेकर भी नहीं दी सेवाएं!

कंट्री हॉलीडे इन & सुइट्स (Country Holidays Inn & Suites) सुनकर ऐसा लगता है कि वाकई कोई बहुत अच्छी कम्पनी है जो आपकी छुट्टियों को यादगार बना देगी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। Country Holidays Inn & Suites नामक कंपनी सैकड़ों लोगों को चूना लगा चुकी है। कम्पनी वादा करती है कि वह 5-star होटल आपको देगी लेकिन देती कुछ और है। बहुत मुश्किल से बेकार सा 4-star होटल मिलेगा। कम्पनी ने वादा किया था कि सारी बुकिंग 5-star होटल में ही मिलेगी और बहुत इमरजेंसी में ही 4-star होटल दिया जाएगा।

दिल्ली के पत्रकार राघवेंद्र शुक्ल से इस कंपनी ने पैसे लेने के बावजूद उन्हें किसी होटल की बुकिंग नहीं दी। इस सर्विस के लिए पत्रकार ने एक वर्ष पहले से एकमुश्त 90,000 रुपए दिए थे। एक वर्ष से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी कम्पनी ने अब तक कोई होटल की बुकिंग नहीं दी है।

जब पत्रकार ने Country Holidays Inn & Suites के बारे में सर्च करना शुरू किया तो उन्हें पता चला कि ऐसे कई लोग हैं जो इस धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। गूगल पर सिर्फ इस कम्पनी के नाम के आगे फ्रॉड लिखते ही सैकड़ों लोगों की कम्प्लेंस आपको मिल जाऐगी।

यही नहीं, सोशल मीडिया पर भी बहुत से लोगों ने इसके बारे में शिकायत की है। कई लोगों ने गौतमबुद्ध नगर के डीएम को भी टैग करके इस धोखाधड़ी से अवगत कराने का प्रयास किया है। लेकिन किसी ने अभी तक इस बड़े स्तर पर हो रहे फ्रॉड का संज्ञान नहीं लिया है।

पत्रकार ने अपने स्तर पर कम्पनी से दिए गए पैसे वापस मांगने की बहुत कोशिश की मगर कम्पनी ने साफ मना कर दिया। अब पत्रकार ने नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज की है जिसका संज्ञान लेते हुए नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन ने Country Holidays Inn & Suites को मेल लिखा है। अगर वहां से कोई राहत नहीं मिलती तो प्रत्रकार कंज्यूमर कोर्ट में इस मामले पर कार्यवाही करने की अपील करेंगे।

-राघवेंद्र शुक्ल द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

https://youtu.be/9FcX4cTg91o
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन