Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पंजाब

अमर उजाला चंडीगढ़ का रिपोर्टर खुद ही बन गया जज, सुना दिया फैसला

अब अखबार कोर्ट के फैसलों को भी अपने मन मुताबिक बदलने में लगे हैं। अमर उजाला चंडीगढ़ माय सिटी में 17 अगस्त और 18 अगस्त को छपी खबरें देखिए।

17 अगस्त को अमर उजाला चंडीगढ़ के पहले पेज पर एक कोचिंग शिक्षक को चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में दोषी करार देते हुए सजा पर फैसला अगले दिन सुनाए जाने को लेकर खबर प्रकाशित की गई।

हम अखबार के पाठक 18 अगस्त को जब अखबार पढ़ते हुए तीसरे पन्ने पर दोषी कोचिंग टीचर की सजा पर फैसला सुनाए जाने की खबर पढ़ने लगे तो पता चला कि कल जिस कोचिंग टीचर को अखबार ने रेप के मामले में दोषी करार दिया था आज 18 अगस्त को उसे सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है।

मैं काफी समय से अमर उजाला अखबार पढ़ता आ रहा हूं। एक जागरूक पाठक होने के नाते ऐसे अविश्वसनीय अखबार और खबर कि मैं घोर निंदा करता हूं। एक बेदाग व्यक्ति को दोषी करार देने पर उसकी खबर पहले पेज पर छापी जाती है। वहीं जब अखबार द्वारा दोषी करार दिया जा चुका वही व्यक्ति बाइज्जत बरी होता है, तो उसकी खबर अंदर के पन्नों में छोटी सी लगा दी जाती है। शायद इसलिए की जज बन चुके रिपोर्टरों के कारनामे को छुपाया जा सके।

जरा आप भी गौर फरमाइए अमर उजाला में 17 और 18 अगस्त को छपी इस खास खबर पर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन