Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकारिता छात्रों को दैनिक जागरण में हॉकर बनाने का कैंपस प्लेसमेंट दिला रहा CSJM कानपुर!

स्टूडेंटस बोले- हॉकर बनने में अजीब लग रहा है, सर!

कानपुर | छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (CSJM Kanpur) और दैनिक जागरण वाले गजब का खेल, खेल रहे हैं। इसमें पत्रकारिता छात्रों को बंधुआ मजदूर बनाने की इंटर्नशिप कराई जा रही है।

भड़ास को कानपुर की सीएसजेएम यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे छात्रों ने कुछ स्क्रीनशॉट भेजे हैं। जिनमें मीडिया छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट के नाम पर दैनिक जागरण में घर-घर जाकर अखबार बेचने की 3 माह की पेड़ इंटर्नशिप करने जैसी बातें हैं।

कुछ एक छात्रों ने इसे लेकर सवाल भी किया है। जिसमें प्रबंधन से पूछा गया है कि- “पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद घर घर जाकर अखबार बेचना कुछ ठीक नहीं लग रहा है…सर?”

मतलब, छात्रों और अभिवावकों से पत्रकार बनाने के नाम पर मोटा रुपया ऐंठकर विश्वविद्यालय वाले अपने स्टूडेंट्स को घर-घर जाकर दैनिक जागरण-आईनेक्स्ट बेचने का कैंपस प्लेसमेंट दिला रही है। लानत है भाई।

देखें स्क्रीनशॉट…


देखें छात्र का मेल…

सर, कानपुर विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट करके उनसे हॉकर का काम करने को कहा जा रहा है। क्या मीडिया हाउस इस स्थिति में पहुंच गए हैं? प्लीज इसे लोगों के संज्ञान में लेकर आइए।


छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय का जवाब

दैनिक जागरण से जॉब डिस्क्रिप्शन की सूचना आई थी। जिसे हमारे प्लेसमेंट ग्रुप में शेयर किया गया था। यह पत्रकारिता छात्रों के लिए नहीं बल्कि एमबीए, बीबीए व अन्य कोर्सेज कर रहे छात्रों के लिए था। पत्रकारिता के तीन छात्र भी जागरण में इंटरव्यू के लिए गए थे। अब यह वहां के एचआर को देखना चाहिए की मीडिया के स्टूडेंट से मार्केटिंग के विषय में बात नहीं करनी थी।

विकास द्विवेदी, प्लेसमेंट हेड सीएसजेएम यूनिवर्सिटी

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन