नितिन त्रिपाठी-
किसी काम से पुलिस थाने जाना हुआ. ढेर सारे लोग fir लिखाने आये थे. आश्चर्य जनक रूप से लगभग सारे लोग साइबर क्राइम के ही विक्टिम थे. जितनी देर मैं रुका उतनी देर पुलिस ने दो लोगों को टाल दिया.
एक को इस लिये डाँट पड़ी कि स्वयं ध्यान नहीं रखते फिर पुलिस के पास आते हो. पासबुक प्रिंट करा के लाओ तब देखें. दूसरे को टाला कि पाँच लाख तक की fir यहाँ हो सकती है, 13 लाख के केस में गोमती नगर जाना पड़ेगा.
इन दिनों साइबर क्राइम का आतंक है भारत में. बिलकुल खुले आम चल रहा है. अननोन नंबर से फ़ोन उठाना दूभर है, हर दूसरी काल फ्रॉड की होती है. अब तो बैंक आदि से कोई असल काल भी आती है, नहीं उठाते. वाक़ई अगर पुलिस का फ़ोन आये तो न उठाएँ क्योंकि सप्ताह में पुलिस /कस्टम के एक दो फ़ोन आ ही जाते हैं कि आपके आधार से भेजे कोरियर में चाकू, खून लगी शर्ट, गाँजा बरामद हुई.
इतना सब कुछ खुले आम चल रहा है पर पता नहीं लॉ मेकर्स के कान में जूं नहीं रेंग रही. पन्नू के केस में अमेरिकन एफ़बीआई इतनी स्मार्ट थी कि क्राइम होने से पहले ही भारत के अफ़सर ने जिस क्रिमिनल को ठेका दिया वह एफ़बीआई एजेंट था. यहाँ इस लेवल छोड़िए कोई अपराध होने के बाद रिपोर्ट लिखाने जाये, कोई एक्शन नहीं होता.
एक विभाग होता है इंटेलिजेंस. पहले उसका काम होता था पासपोर्ट अप्लाई करने वालों से रिश्वत लेना, अब तो वो काम भी नहीं है. साइबर क्राइम बेहद आसानी से प्रोएक्टिव होकर रोके जा सकते हैं. इंटेलिजेंस विभाग olx पर एक पोस्ट डाले कि प्रॉपर्टी बेचनी है आने वाली दस काल में पाँच कॉल साइबर फ्रॉड वालों की होंगी. बेहद आराम से पकड़ा जा सकता है.
पर बात वही कि वही कि बिल्ली के गले में घंटी कौन बांधे?
Ranvijay Singh-
यूपी के पूर्वांचल में 500 करोड़ का अस्पताल खोलना है. नरेंद्र मोदी से बात हो गई. अब योगी से बात करके जमीन की व्यवस्था करनी है.
बनारस के रहने वाले सर्वेश चौबे से ‘मुकेश अंबानी’ ने ये बात कही.
सर्वेश ख़ुश थे कि मुकेश अंबानी बनारस में 500 करोड़ का अस्पताल खोलेंगे और उस अस्पताल में वो पार्टनर होंगे.
दरअसल सर्वेश के पास एक लड़की मोहिता ने कॉल किया और कहा- मैं मुकेश अंबानी के ऑफिस में काम करती हूं.
अंबानी जी बनारस में कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं. उन्हें कुछ अच्छे लोग चाहिए.
फिर उसने सर्वेश को एक नंबर दिया. उस नंबर पर 4 बार कॉल करने के बाद वो उठा.
सामने से कहा है- मुकेश अंबानी बोल रहा हूं. मोहिता ने आपके बारे में बताया है.
मैं 500 करोड़ का अस्पताल बनाने की सोच रहा हूं. नरेंद्र मोदी से बात हो गई है. योगी से बात करके जमीन की व्यवस्था करनी है.
आप साथ आ जाओ मेरे, वहां का सब काम देख लेना.
इसपर सर्वेश तैयार हो गए.
‘मुकेश अंबानी’ ने उनसे कहा- अपने अकाउंट में 7 लाख रुपए सिक्योरिटी के रखो.
इसके बाद सर्वेश के फोन पर धनाधन OTP आए. सर्वेश ने OTP बताया और अकाउंट से ‘एलन’ और एक दूसरे व्यक्ति के खाते में 4.50 लाख रुपए ट्रांसफर हो गए.
फिर सर्वेश ने ‘मुकेश अंबानी’ को कॉल किया. पहले तो मुकेश भाई ने कॉल नहीं उठाया.
फिर कॉल उठाकर बोले- मैं देश का बहुत बिजी आदमी हूं, बार-बार कॉल न करो. मोहिता सब समझा देगी.
फिर मोहिता से सर्वेश ने बात की. मोहिता ने कहा- पता नहीं कैसे, आपके आकउंट से पैसे आतंकवादी संगठन के आकउंट में ट्रांसफर हो गए.
ये डील कैंसिल होती है, आप भी इसके बारे में किसी को न बताएं और कॉल कट गया.
सर्वेश को समझ आ गया कि उनके साथ फ्रॉड हो गया है. सर्वेश ने FIR लिखवाई है. पुलिस जांच कर रही है…
Digital India
विश्वगुरु



