Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दबंग दुनिया के जयचंदों से सावधान…सावधान…सावधान…

यशवंत जी, नमस्कार

काफी समय बाद आपसे बात कर अच्छा लग रहा है। भड़ास पर दबंग दुनिया संस्थान को लेकर डाली गई पोस्ट पढ़ी, स्वाभाविक है ये आपको किसी ने भेजी ही होगी। क्योंकि आप बिना तथ्यों के कोई पोस्ट प्रकाशित नहीं करते हैं। इस पोस्ट में मेरी रुचि होने का कारण महज इतना है कि वर्तमान में मुझे विजय शुक्ला के स्थान पर पुन: दबंग दुनिया भोपाल में संपादक बनाया गया है। पोस्ट में जिस प्रकार कथित तौर पर संबंधित पत्रकार ने विजय शुक्ला और विजय गुप्ता का ‘दर्द’ बयां किया है, उससे लगता है कि ये दोनों संस्थान के लिए कुछ ज्यादा ही कर्मठ और इमानदार रहे हैं। खैर, इस संबंध में चर्चा न करते हुए मैं विजय शुक्ला और विजय गुप्ता के कुछ तथ्य बताना चाह रहा हूं।आशा करता हूं कि इन्हें भी आप उचित स्थान देंगे

यशवंत जी, नमस्कार

काफी समय बाद आपसे बात कर अच्छा लग रहा है। भड़ास पर दबंग दुनिया संस्थान को लेकर डाली गई पोस्ट पढ़ी, स्वाभाविक है ये आपको किसी ने भेजी ही होगी। क्योंकि आप बिना तथ्यों के कोई पोस्ट प्रकाशित नहीं करते हैं। इस पोस्ट में मेरी रुचि होने का कारण महज इतना है कि वर्तमान में मुझे विजय शुक्ला के स्थान पर पुन: दबंग दुनिया भोपाल में संपादक बनाया गया है। पोस्ट में जिस प्रकार कथित तौर पर संबंधित पत्रकार ने विजय शुक्ला और विजय गुप्ता का ‘दर्द’ बयां किया है, उससे लगता है कि ये दोनों संस्थान के लिए कुछ ज्यादा ही कर्मठ और इमानदार रहे हैं। खैर, इस संबंध में चर्चा न करते हुए मैं विजय शुक्ला और विजय गुप्ता के कुछ तथ्य बताना चाह रहा हूं।आशा करता हूं कि इन्हें भी आप उचित स्थान देंगे

1. यह कहां तक सही है कि विजय शुक्ला को जिसकी रिपोर्टर लायक औकात नहीं है उसे मालिक ने पहले स्थानीय संपादक तथा बाद में स्टेट एडिटर बना दिया। वहीं विजय गुप्ता बंसल न्यूज चैनल में जीएम था जिसे दबंग में मोटी सैलरी पर सीईओ बनाया गया। इसके बाद भी इन दोनों का भोपाल मोह नहीं छूटा और इनके अधीन आने वाली यूनिटों का इन लोगों ने आज तक दौरा तक नहीं किया।

2. क्या किसी संपादक और सीईओ पद पर बैठे व्यक्ति को ये शोभा देता है कि जिस संस्थान से उसका परिवार चल रहा है और जिसका वो नमक खा रहा है, उस नमक का कर्ज क्या उस संस्थान को बर्बाद करने की साजिश कर दिया जाना उचित है। और वो भी संस्था के द्वारा दिए गए केबिन में बैठकर।

3. विजय शुक्ला ने आज तक जिस संस्था में काम किया वहां से इन्हें धक्के मारकर निकाला गया। इसकी जानकारी पूरे भोपाल को है।

4. जब सब कुछ सही था तब तक मालिक का मोबाइल नंबर विजय शुक्ला ‘मेरे भगवान’ नाम से सेव किए हुए थे। यहां तक कि दबंग की ग्रुप मीटिंग में पिछले दिनों इन्होंने सार्वजनिक रूप से मालिक को भगवान का दर्जा दिया और ये भी कहा कि यदि मेरी जान भी मालिक के काम आ जाए तो मैं कभी मना नहीं करूंगा। साथ ही यह भी कहा था कि मुझे दबंग से धक्के मारकर निकालेंगे तो भी नहीं जाउंगा, यह मेंरी आखिरी नौकरी है। ऐसे ढकोसलों का विजय शुक्ला ने केवल अच्छे लोगों को संस्थान से दूर रखने में उपयोग किया।

5. ये मालिक की दरियादिली ही थी कि स्थानीय संपादक रहते विजय शुक्ला ने भोपाल के एक बिल्डर पर अड़ी डालकर दो लाख रुपए वसूले थें। जिसकी जानकारी मालिक को लगी और जब इनके खिलाफ कार्यवाही होने लगी तो इन्होंने मालिक के पैरों पर गिरकर उन्हें भगवान कहते हुए नौकरी की भीख मांगी। यदि ये निर्णय आज के बजाए उस दिन हो जाता तो दबंग दुनिया इस गंदगी से पहले ही मुक्त हो जाता।

6. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि आपकी पोस्ट में जिन बातों का उल्लेख किया गया है, वे केवल मालिक और विजय शुक्ला के बीच हुई हैं। इसकी जानकारी केवल इन्हीं दोनों लोगों को है। यदि ये जानकारी आप तक पहुंची है तो ये तय है कि या तो मालिक या फिर विजय शुक्ला ने आप तक ये जानकारी दी है। मालिक ने ऐसा किया नहीं है तो साफ है कि संस्था की आं​तरिक जानकारियां भी सार्वजनिक कर रहा है।

7. दबंग दुनिया के मालिक के प्रति जो जहर आपकी पोस्ट के माध्यम से उगला गया है मैं इस बारे में यह कहना चाहता हूं कि दबंग दुनिया के खिलाफ षड़यंत्र करने के बावजूद मालिक ने शुक्ला का मुंबई (शुक्ला की पूर्व की मांग पर) और गुप्ता का इंदौर केवल ट्रांसफर किया है।

यशवंत जी शुक्ला और गुप्ता द्वारा एक बिल्डर के साथ मिलकर दबंग दुनिया तथा एक और अन्य सांध्य दैनिक को बर्बाद कर नया अखबार लांच करने की जो प्लानिंग की गई, उसके पूरे प्रमाण संस्था के पास मौजूद हैं। मालिक ने लगभग 80 मिनट की इस बातचीत को सार्वजनिक तौर पर सभी कर्मचारियों को सुना भी दिया है। और यदि आप चाहें तो आपके पते पर ये सीडी पहुंचा दी जाएगी। तब आप खुद ही तय करना कि मालिक गलत है या शुक्ला और गुप्ता जैसे विभीषण और जयचंद।
जल्द ही इस सीडी का खुलासा दबंग न्यूज चैनल पर किया जाएगा।

धन्यवाद

आपका
मनोज सिंह राजपूत
स्थानीय संपादक
दैनिक दबंग दुनिया
भोपाल (M.P.)
Mo.+91-9425605485
[email protected]

मूल पोस्ट…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. ram sing

    January 1, 2017 at 5:23 pm

    वाधवानी जी और शुक्ल जी क्यों अपनी ऐसी तैसी करा रहे हैं, दोनों को यही सलाह है कि पत्रकारों की इज्जत करें. वाधवानी जी को यदि भगवान में किसी की रोजरोटी का माध्यम बनाया है तो उसके पेट में लात तो ना मरें। और शुक्ल जी भी कर्मचारियों के गाली-गलौच करने और दुर्व्यवहार वाला रवैया छोड़े। आज जो दर्द आपको हो रहा है वह कभी उस कर्मचारी को हुआ होगा जिसे आपने निकाला है।
    दोनों के लिए बेहतर होगा कि अपना मुंह बंद कर काम में ध्यान दें। विवाद पत्रकारिता जगत में कलंक साबित ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन