Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अर्णब के चैनल ने गुलामी के कांट्रैक्ट पर साइन कराने के लिए दबाव बनाने के वास्ते रोक दी सेलरी?

रिपब्लिक भारत न्यूज चैनल में कोहराम मचा हुआ है. टीवी के परदे पर लोकतंत्र की बात करने वाले अर्नब गोस्वामी अपने मीडिया संस्थान में अपने मीडियाकर्मियों से अलोकतांत्रिक कांट्रैक्ट जबरन साइन करवाने के लिए तरह तरह के दबाव बनवा रहे हैं.

ताजी सूचना ये है कि आर भारत चैनल के एचआर हेड ने एक मेल जारी कर सबको सूचित किया है कि सेलरी कुछ दिन बाद सबके एकाउंट में क्रेडिट की जाएगी.

इस मेल का आशय अलग अलग निकाला जा रहा है.

आमतौर पर सेलरी मंथ लास्ट में सबके एकाउंट में आ जाती है.

इस बार सेलरी न देकर मेल जारी कर बताया गया है कि कुछ दिनों बाद सेलरी दी जाएगी.

इसे मीडियाकर्मी प्रबंधन की दबाव की रणनीति बता रहे हैं.

जिन लोगों ने कांट्रैक्ट पर साइन नहीं किया है, उनकी सेलरी रोक कर प्रबंधन उन पर दबाव बनाना चाहता है ताकि आर्थिक मजबूरी के आगे वे झुक जाएं और कांट्रैक्ट पर साइन कर दें.

आर भारत के ज्यादातर इंप्लाइज ने इस गुलाम के बांड पर साइन नहीं किया है. बहुत से लोगों ने इस बांड के खिलाफ बगावत करते हुए चैनल से इस्तीफा दे दिया है. इससे परेशान चैनल प्रबंधन अब बेहद नीच हरकत पर उतर आया है. प्रबंधन सेलरी रोक कर दबाव बना रहा है. इसे एक तरह से पेट पर लात मारना भी कहा जा सकता है. जिन लोगों ने महीने भर काम किया है, उनकी सेलरी टाइम पर दी जानी चाहिए ताकि वे घर परिवार किराया भोजन शिक्षा स्वास्थ्य के खर्चे के लिए किसी के मोहताज न रहें. पर अर्णब गोस्वामी के अपने ही कर्मियों के जीवन को नरक बनाने पर आमादा हैं.

देखें एचआर की तरफ से जारी मेल-

पूरे प्रकरण को समझने के लिए इन्हें भी पढ़ें-

टाइम्स नाऊ हिंदी चैनल आने से डर गए अर्नब गोस्वामी, देखिए गुलामी के बांड में क्या-क्या तुगलकी प्रावधान है!

देखें रिपब्लिक भारत की तरफ से कर्मचारियों को क्या मेल भेजा गया है!

अर्नब गोस्वामी तो अपने मीडियाकर्मियों का खून पीने पर आमादा है, ले आया गुलामी का बांड!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन