Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

डीबी स्टार बिलासपुर में पदस्थ आशीष दुबे के खिलाफ मुक़दमा दर्ज!

डीबी स्टार बिलासपुर में पदस्थ रिपोर्टर आशीष दुबे के खिलाफ दैनिक भास्कर मैनेजमेंट की तरफ़ से सिटी कोतवाली बिलासपुर में एक मुक़दमा दर्ज कराया गया है। आशीष दुबे पर ऑफिस से गोपनीय दस्तावेज चुराने, कूटरचना और दूसरे के नाम पर फर्जी मेल आईडी बनाकर उसका गलत इस्तेमाल करने का आरोप है।

देखें FIR कॉपी-

इस बारे में आशीष दुबे का कहना है कि उन्होंने पहले ही इस्तीफ़ा दे दिया था। उन पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। वे कोर्ट में ख़ुद को निर्दोष साबित करेंगे। आशीष का कहना है कि उनका करियर ख़राब करने के लिए कुछ लोगों ने साज़िश कर अभियान चला रखा है। वे जल्द अपनी तरफ़ से कई लोगों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई करेंगे।

ज्ञात हो कि इस प्रकरण की खबर भड़ास पर छापने को लेकर आशीष दुबे से जब उनका पक्ष लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ ले देकर न छापने के लिए कहा। बाद में वे कोर्ट कचहरी की धमकी देने लगे। भड़ास प्रलोभन और धमकियों से डरे बिना अपना काम करता है इसलिए इस खबर का प्रकाशन निष्पक्ष तरीक़े से और आरोपी आशीष दुबे का वर्जन लेकर किया जा रहा है। आशीष दुबे ने बाद में बताया कि उनका समझौता हो गया है। जब उनसे समझौते की कॉपी माँगी गई तो उन्होंने न कॉपी दी और न कोई रिप्लाई किया। भड़ास के पास सभी ऑडियो रिकॉर्डिंग और चैट स्क्रीनशॉट मौजूद है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन