Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

यूपी में दैनिक जागरण के तीन जिला प्रभारी हटाए गए

दैनिक जागरण गोरखपुर से तबादले की खबर आ रही है। संपादकीय प्रभारी जितेंद्र त्रिपाठी ने तीन जिला प्रभारियों को हटाते हुए उनके स्‍थान पर गोरखपुर मुख्‍यालय में डेस्‍क पर तैनात तीन लोगों को जिला प्रभारी बनाकर भेजा है। जिन जिलों के प्रभारियों को हटाया गया है उनमें कुशीनगर, देवरिया और संतकबीर नगर के प्रभारी शामिल हैं।

कुशीनगर के जिला प्रभारी अजय शुक्‍ल, देवरिया के प्रभारी प्रभात पाठक और संतकबीर नगर के जिला प्रभारी वेद गुप्‍ता को तत्‍काल गोरखपुर मुख्‍यालय आकर ज्‍वाइन करने को कहा गया है।

वहीं गोरखपुर मुख्‍यालय में सिटी डेस्‍क पर कार्यरत आशीष श्रीवास्‍तव को कुशीनगर, प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्यरत महेंद्र त्रिपाठी को देवरिया और जनरल डेस्‍क पर कार्यरत राजनारायण मिश्र को संतकबीर नगर का जिला प्रभारी बनाया गया है।

जिन प्रभारियों को हटाया गया है, वे लंबे से समय से एक ही स्‍थान पर तैनात थे, इसलिए उन्‍हें मुख्‍यालय में बुलाया गया है। माना जा रहा है कुछ दिन के भीतर कुछ और जिलों के प्रभारी बदले जाएंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन