Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण को जिलाधिकारी ने भेजा नोटिस, जवाब न देने पर होगा एक्शन!

अम्बेडकरनगर। हिंदी पट्टी के बड़े अख़बार दैनिक जागरण ने एक खबर पब्लिश की है। इस खबर पर उसे जिलाधिकारी ने नोटिस थमाया है।

दरअसल, हुआ यूँ की दैनिक जागरण में जनपद अम्बेडकरनगर की एक खबर प्रकाशित की। शीर्षक था- “यूपी के इस जिले में एक महीने में 56 लड़कियां गायब, ज्यादातर नाबालिग, लव जिहाद का संदेह गहराया।”

इसके बाद, अखबार में प्रकाशित “अम्बेडकरनगर में एक माह में 56 लड़कियों के गायब होने का आंकड़ा” शीर्षक वाली खबर को भ्रामक और तथ्यहीन बताते हुए अखबार के संपादक से जवाब तलब किया है। किसने..? अम्बेडकरनगर जिला अधिकारी ने।

दैनिक जागरण में अभिषेक मालवीय की बाइलाइन रिपोर्ट छपी है जिसमें एक पुलिस अफसर का फोटो भी पब्लिश किया गया है। अगले ने उन जगहों का भी जिक्र किया है जहां से इस तरह की घटनाओं का होना हुआ होगा। रिपोर्ट शनिवार 6 सितंबर को पब्लिश हुई थी।

नोटिस में कहा गया है कि 6 सितंबर 2025 को प्रकाशित खबर में दिए गए तथ्यों की जांच कराने पर यह असत्य पाई गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, बीते एक माह में केवल 6 हत्या के मामले दर्ज हुए हैं, जबकि अखबार में 56 हत्याओं का दावा किया गया।

डीएम ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की खबरें आमजन में दहशत फैलाती हैं और प्रशासन-सरकार की छवि को धूमिल करती हैं। बिना तथ्यों और आधिकारिक पुष्टि के इस प्रकार की रिपोर्टिंग को गंभीर लापरवाही माना जाएगा।

नोटिस

जिला प्रशासन ने अखबार के संपादक से तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा है, अन्यथा प्रेस एवं पुस्तक पंजीकरण अधिनियम तथा अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

नोटिस की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह विभाग, सूचना निदेशक सहित कई उच्च अधिकारियों को भेजी गई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. Pravee upadhyay

    September 10, 2025 at 4:10 pm

    आपकी इस खबर में त्रुटि है, अर्थ को अनर्थ बना दिया है, नोटिस में अपहरण का जिक्र किया गया है , और आप हत्या लिख रहे है , कृपया चेक कर लें और उसे संशोधित कर लें ।

  2. अखिलेश तिवारी

    September 10, 2025 at 4:41 pm

    भांग खाकर आप खबर लिख रहे है क्या अपहरण के मामले में हत्या घुसेड़ दे रहे है,, गजबे है महाराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन