Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण और अमर उजाला की इस ख़बर का हापुड़ पुलिस ने किया खंडन

हापुड़ पुलिस ने दो बड़े अखबारों की खबर का खंडन किया है. दोनों अखबारों ने बिना मेहनत किए खबर प्रकाशित कर दी और अब पुलिस कह रही, खबर छापने से पहले हमारा वर्जन ही नहीं लिया.

खबर भी गंभीर है. दैनिक जागरण का शीर्षक है, “दारोगा बोला, भाग जा नहीं तो कर दूंगा एनकाउंटर” वहीं अमर उजाला ने, “दिव्यांग को दी एनकाउंटर की धमकी” नामक लीड से लगाया है.

दोनों अखबारों के रिपोर्टरों ने लिखा है, थानों की तो छोड़ो एसपी कार्यालय तक में सुनवाई नहीं हो रही है. दोनों अखबारों के अनुसार, फरियादियों को इसी तरह भगाया जाता है जैसा उनकी हेडिंग में छपा है.

हापुड़ पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि, “दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर- “दारोगा बोला, भाग जा नहीं तो कर दूंगा एनकाउंटर व दिव्यांग को दी एनकाउंटर की धमकी..! समाचार पत्रों द्वारा बिना पुलिस का पक्ष/वर्जन जाने पूर्णत: भ्रामक खबर प्रकाशित की गई. जिसका हापुड़ पुलिस द्वारा पूर्णत: खंडन किया जाता है.”

देखें खबर और खंडन…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन