Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

दैनिक जागरण ने सनसनीखेज खुलासा कर दिल्ली पुलिस की बची खुची इज्जत की वॉट लगा दी!

र्जी मुकदमे दर्ज करने के लिए कुख्यात और हाल के दिनों में बेहद बदनाम हो चुकी दिल्ली पुलिस की बची खुची इज्जत दैनिक जागरण वालों ने उतार दी. पैसे लेने के बावजूद इंस्पेक्टर नहीं बनाए जाने की सनसनीखेज खबर छापकर दैनिक जागरण ने दिल्ली में तहलका मचा दिया. हर कोई खबर पढ़ने के बाद दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर थूथू करने लगा.

डैमेज कंट्रोल के तहत दिल्ली पुलिस की तरफ से एक खंडन दैनिक जागरण को भेजा गया. दैनिक जागरण ने सिंगल कालम में दिल्ली पुलिस का पक्ष छापकर मामले को निपटा दिया.

ज्ञात हो कि भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह पर दिल्ली पुलिस ने बिना जांच ही एक के बाद एक कुल दो फर्जी मुकदमे दर्ज किए. एक आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर और दूसरा भारत नगर थाना में. इन फर्जी मुकदमों को दर्ज किए जाने के बाद भड़ास एडिटर ने हर माध्यम और हर मंच पर दिल्ली पुलिस की कारस्तानी के खिलाफ आवाज उठाई. हर तरफ से दिल्ली पुलिस पर उंगली उठने लगी.

यही नहीं, भड़ास एडिटर यशवंत के साथ दिल्ली के भारत नगर थाने में एसीपी संजीव कुमार और इंस्पेक्टर सूरज पाल ने पूछताछ के नाम पर भयंकर अभद्रता और बदतमीजी की. भड़ास एडिटर का मोबाइल फोन छीन लिया गया और कोई रसीद तक नहीं दी गई. जब थाने के भीतर इस मोबाइल लूट को अलग अलग मंचों पर उठाया गया तो दिल्ली पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई कि ये मोबाइल फोन जांच के लिए लिया गया है. यशवंत को अभी तक मोबाइल फोन जब्ती की रसीद नहीं दी गई है.

दिल्ली पुलिस का नया कारनामा सामने आ गया है. पैसे लेकर थानेदारी दिलाने का अब ये नया प्रकरण प्रकट हुआ है. दैनिक जागरण ने पूरे साहस के साथ दिल्ली पुलिस के अंदर का सच बाहर निकाल कर दिल्ली पुलिस के अफसरों को आइना दिखा दिया है.


ये भी पढ़ें-

भड़ास एडिटर यशवंत के साथ दिल्ली पुलिस के एसीपी संजीव कुमार और इंस्पेक्टर सूरज पाल ने की बदतमीजी!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन