Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण की रिपोर्टिंग से शिक्षकों में आक्रोश, संपादक को मिली चेतावनी

ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लाईज़ फेडरेशन (AINPSEF) उत्तर प्रदेश इकाई ने ‘दैनिक जागरण’ झांसी संस्करण में 10 जुलाई 2025 को प्रकाशित एक आलेख पर कड़ी आपत्ति जताई है। ‘काश! सबको मिल जाए ऐसी नौकरी’ शीर्षक से छपे इस आलेख को शिक्षकों के प्रति अपमानजनक, तथ्यविहीन और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए संगठन ने न सिर्फ सार्वजनिक माफी की मांग की है, बल्कि भविष्य में ऐसी गैर-जिम्मेदाराना पत्रकारिता से परहेज करने की चेतावनी भी दी है।

संगठन का कहना है कि यदि यह मुद्दा हल नहीं हुआ, तो वह कानूनी विकल्पों के साथ जन-आंदोलन की राह भी अपना सकता है।

“दैनिक जागरण जैसे अखबार से इस तरह की गैरजिम्मेदाराना रिपोर्टिंग की उम्मीद नहीं थी। झांसी संस्करण में शिक्षकों की नौकरी को निठल्ला सरीखी संज्ञा दी गई है। यह बेहद शर्मनाक कृत्य है। जागरण को इस खबर का खंडन छापकर भविष्य में इस तरह की रिपोर्टिंग से बचना चाहिए”:- प्रो.राजेश चन्द्र मिश्र, वाणिज्य विभाग… ही रा पी जी कॉलेज, खलीलाबाद, संतकबीरनगर, यूपी

देखें संपादक के नाम भेजा गया पत्र…

जागरण झांसी संस्करण की इस रिपोर्ट से नाराज हुए शिक्षक…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन