Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण के बिजनौर ब्यूरो में हुआ खूब हंगामा!

दैनिक जागरण की मेरठ यूनिट से संबद्ध बिजनौर ब्यूरो से खबर है कि यहां ब्यूरो प्रमुख और विज्ञापन प्रभारी में जमकर तूतू मैंमैं और धक्का-मुक्की हुई। खूब हंगामा हुआ। ब्यूरो प्रमुख और विज्ञापन प्रभारी में काफी समय से विज्ञापन के कमीशन को लेकर खींचतान चल रही थी। ऐसे में 15 अगस्त के विज्ञापन को लेकर दोनों में पहले तीखी बहस हुई। इसके बाद चपरासी को लेकर नोकझोंक हुई।

बताते हैं कि ब्यूरो प्रमुख ने चपरासी को विज्ञापन प्रभारी के बताए काम करने से मना कर दिया था। इसे लेकर विज्ञापन प्रभारी ने नाराजगी जाहिर की, जिस पर दोनों भिड़ गए। ब्यूरो के रिपोर्टरों ने भी विज्ञापन प्रभारी का पक्ष लेते हुए ब्यूरो प्रमुख से विरोध जताया।

बताया जाता है कि पूरे घटनाक्रम की ई-मेल से शिकायत संस्थान के उच्चाधिकारियों से की गई है। दैनिक जागरण मेरठ के संपादकीय प्रभारी इस मारपीट प्रकरण को दबाने में लगे हैं। इसका कारण एक महीने पहले मुजफ्फरनगर ब्यूरो में तत्कालीन ब्यूरो प्रभारी और विज्ञापन विभाग के अपकंट्री हेड के बीच इनपुट प्रभारी की मौजूदगी में शराब पीकर मारपीट की घटना को माना जा रहा है। मार्केटिंग इवेंट के बाद शराबबाजी के दौरान जमकर मारपीट के बाद ब्यूरो प्रभारी का तबादला मेरठ मुख्यालय कर दिया गया था, जबकि विज्ञापन विभाग के अपकंट्री हेड से माफीनामा लिखवाया गया था। अब बिजनौर ब्यूरो में मुजफ्फरनगर की घटना की पुनरावृत्ति से संपादकीय प्रभारी चुप्पी साधकर गेंद प्रबंधन के पाले में डाल रहे हैं। पता चला है कि जल्द ही यूनिट महाप्रबंधक और संपादकीय प्रभारी दोनों एक साथ बिजनौर ब्यूरो का दौरा करेंगे।

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. रवीन्द्र कुमार

    August 24, 2023 at 12:46 pm

    समाज का आईना कहे जाने वाले पत्रकारिता जगत के लोगों का ऐसा व्यवहार अमर्यादित और अशोभनीय है….अफसोस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन