Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

भास्कर ग्रुप ‘डीबी पोस्ट’ नाम से लांच करने जा रहा अंग्रेजी अखबार, अंकित शुक्ला बने संपादक

एक बड़ी खबर भास्कर समूह से आ रही है. कई प्रयोगों के लिए मशहूर यह ग्रुप अब खुद का अंग्रेजी अखबार लांच करने जा रहा है. शुरुआत भोपाल से की जा रही है. अखबार का नाम ‘डीबी पोस्ट’ रखा गया है. इसके संपादक अंकित शुक्ला बनाए गए हैं जो पहले दैनिक भास्कर चंडीगढ़ के संपादक हुआ करते थे. अंकित कानपुर के रहने वाले हैं और इसी शहर में टाइम्स आफ इंडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद आई-नेक्स्ट की लांचिंग टीम के हिस्से बने. वे आई-नेक्स्ट में बतौर सिटी चीफ कार्यरत थे.

सूत्रों के मुताबिक डीबी पोस्ट नामक अंग्रेजी अखबार इसी माह के लास्ट में या मार्च के फर्स्ट वीक में लांच किया जाएगा. इसके लिए नियुक्तियां अंतिम चरण में हैं और कई किस्म की तैयारियां जारी हैं. बताया जा रहा है कि यह अखबार ब्राडशीट होगा. भोपाल में अखबार के रिस्पांस को देखने के बाद इसे दूसरे शहरों में लांच किया जाएगा. माना जा रहा है कि भास्कर समूह ने नए नाम से नया अखबार वह भी अंग्रेजी में लांच करके एक तरह से दुस्साहस किया है.

दैनिक जागरण जैसे समूह ने भी अपना खुद का अंग्रेजी अखबार नए टाइटिल से लांच करने की जगह चलते हुए अंग्रजी अखबार मिड डे को खरीदा. भोपाल में पहले ले ही अंग्रेजी के कई बड़े अखबार जमे हुए हैं. भास्कर को अपने अंग्रेजी अखबार को मार्केट दिलाने के लिए इन जमे जमाए अखबारों से लड़ना पड़ेगा. ऐसे में मुकाबला मुश्किल रहेगा. कुल मिलाकर हिंदी मीडिया जगत की निगाह इस समय भास्कर के नए प्रयोग पर टिकी हुई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन