Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

MPEG-2 नीलामी में महंगाई की मार, प्रसार भारती को नहीं मिला एक भी खरीदार

प्रसार भारती द्वारा आयोजित डीडी फ्री डिश के MPEG-2 स्लॉट के लिए 79वीं ई-नीलामी में एक भी खरीददार ने हिस्सा नहीं लिया. इसकी वजह स्लॉट की आसमान छूती कीमत बताई जा रही है.

आमजन सब्जी से लेकर मोबाइल रिचार्ज तक की महंगाई झेल रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ ब्रॉडकास्टर्स भी अब सरकार द्वारा ठेली जा रही महंगाई का वजन महसूसने लगे हैं.

ये निविदा 79वीं ऑनलाइन ई-नीलामी के जरिए 24 जुलाई 2024 से 31 मार्च 2025 तक की अवधि के लिए डीडी फ्री डिश के खाली पड़े MPEG-2 स्लॉट के आवंटन के लिए आमंत्रित की गई थी. वहीं, आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 15 जुलाई थी.

इस ई-नीलामी प्रक्रिया में अलग-अलग भाषा के स्लॉट नीलामी के लिए रखे गए थे, जिनमें बकेट A+ में जनरल एंटरटेनमेंट (हिंदी-उर्दू), बकेट A में मूवी (हिंदी-उर्दू) चैनल शामिल थे.

बकेट B में म्यूजिक (हिंदी-उर्दू), स्पोर्ट्स (हिंदी-उर्दू) के अलावा भोजपुरी भाषा के सभी चैनल शामिल थे. वहीं, बकेट C में न्यूज व करेंट अफेयर्स चैनल्स (हिंदी-उर्दू) शामिल थे, जबकि बकेट D में भक्ति, मराठी, अंग्रेजी व पंजाबी भाषा के न्यूज व करेंट अफेयर्स चैनल शामिल थे.

कीमत क्या थी?
बकेट A+ के लिए स्टार्टिंग कीमत 14,61,31,000 रुपये, बकेट A के लिए 12,58,44,000 रुपये, बकेट B के लिए 12,37,81,000 रुपये, बकेट C के लिए 13,03, 14,000 रुपये, बकेट D के लिए 12,44,69,000 और बकेट R1 के लिए 9,14,61,000 प्रारंभिक कीमत रखी गई थी. बहरहाल, कीमत ज्यादा होने की वजह से एक भी ब्रॉडकास्टर्स ने नीलामी की प्रक्रिया में हिस्सा ही नहीं लिया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन