Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

डीडी न्यूज पटना में इन सात पदों पर वैकेंसी, तनख्वाह देखें और अप्लाई करें

Prasar Bharati के तहत संचालित Doordarshan Patna के रीजनल न्यूज यूनिट (RNU) ने विभिन्न पदों के लिए कैजुअल पैनल तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए पटना में रहने वाले योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं।

भर्ती प्रक्रिया के तहत-

  • न्यूज रीडर-कम-ट्रांसलेटर (भोजपुरी और मैथिली)
  • उर्दू न्यूज रीडर
  • वीडियो एडिटर/वीडियोग्राफर
  • CG ऑपरेटर
  • एडिटोरियल असिस्टेंट
  • कॉपी एडिटर और वेबसाइट असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। जहां अधिकतर पदों के लिए ग्रेजुएशन अनिवार्य है, वहीं तकनीकी भूमिकाओं के लिए संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट के साथ अनुभव भी जरूरी है। न्यूज रीडिंग से जुड़े पदों के लिए स्पष्ट उच्चारण, प्रभावी प्रस्तुति और समसामयिक मुद्दों की समझ को प्राथमिकता दी जाएगी।

उम्र सीमा भी पदानुसार निर्धारित की गई है, जो सामान्यतः 21 से 40/50 वर्ष के बीच है। एडिटोरियल असिस्टेंट पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष रखी गई है।

मानदेय की बात करें तो भोजपुरी/मैथिली न्यूज रीडर-कम-ट्रांसलेटर को प्रति बुलेटिन करीब 1650 रुपये, उर्दू न्यूज रीडर को 1875 रुपये प्रति शिफ्ट और एडिटोरियल असिस्टेंट को 2400 रुपये तक प्रति शिफ्ट भुगतान किया जाएगा। अन्य पदों के लिए 1125 से 1500 रुपये प्रति शिफ्ट तक तय किए गए हैं।

यह ध्यान देने योग्य है कि ये नियुक्तियां नियमित नहीं हैं। चयनित उम्मीदवारों को जरूरत के अनुसार काम मिलेगा और एक महीने में अधिकतम 7 असाइनमेंट ही दिए जा सकते हैं।

आवेदन निर्धारित प्रारूप में जरूरी दस्तावेजों के साथ स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से भेजना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई 2026, शाम 5 बजे तक रखी गई है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, स्क्रीन टेस्ट और वॉइस टेस्ट शामिल हो सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें- भड़ासमीडियाJobs

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन