Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार राजेश कपिल की पत्रकार पत्नी सोनियन कपिल नहीं जीत पाईं कैंसर से जंग

जालंधर : प्रिंट एंड इलैक्ट्रोनिक मीडिया एसोसिएशन के सदस्य पत्रकार राजेश कपिल की पत्नी सोनियन कपिल (38) सुपुत्री नरिन्दर कुमार धारी (रिटायर्ड रेल लोकोमोटिव पायलट) का शनिवार को गंभीर बीमारी से निधन हो गया। वे पेट के कैंसर की बीमारी से ग्रस्त थीं और बीते करीब 6 माह से नई दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर अस्पताल में उपचाराधीन थीं।

जीवन में सर्वोच्च शिक्षा व पत्रकारिता का प्रशिक्षण हासिल करने के बाद वे काफी समय पंजाबी समाचार पत्र जगवाणी के मैग्जीन सैक्शन में बतौर सब-एडिटर तथा दैनिक हिन्दवाणी की मुख्य संपादक भी रहीं। इतनी कम उम्र में उनकी मौत से पूरे परिवार को गहरा सदमा लगा है। वे अपने पीछे पति, बेटी मोक्षिका (8) तथा बेटा देव आदित्य कपिल (5) को छोड़ गई हैं। पार्थिव देह का अंतिम संस्कार आज रविवार को सुबह 11 बजे किशनपुरा शमशानघाट पर किया गया। इस मौके पर काफी लोग उपस्थित थे। सभी ने परिजनों को शोक की इस घड़ी में संबल-ताकत देने का प्रार्थना ईश्वर से की।

राजेश कपिल ने फेसबुक पर पत्नी के निधन के बारे में जानकारी इन शब्दों में दी है…

Rajesh Kapil : ”प्रिय मित्रों, बड़े दुखी मन से सूचित करता हूं कि मेरी 38 वर्षीय प्रिय पत्नी सोनियन कपिल कैंसर की गंभीर बीमारी से लड़ते प्रभु चरणों में लीन हो गई। संस्कार कल सुबह 11 बजे किशनपुरा शमशान घाट पर होगा। बीते 6 महीनों में इलाज के दौरान उसने असहनीय पीड़ा सही लेकिन हिम्मत अंत तक नहीं हारी। आप सभी को एक साथ सूचित केवल इसी माध्यम से ही कर सकता था। आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना अवश्य करें।”

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन