Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार दीपक द्विवेदी, संस्कृति गाबा और मनोज सिंह के बारे में सूचनाएं!

मीडिया जगत में तीन अहम हलचलें सामने आई हैं। अलग-अलग संस्थानों से जुड़े तीन पत्रकारों ने अपने करियर को लेकर नई जानकारी साझा की है।


दीपक द्विवेदी ने Network18 Media & Investments Limited में बुलेटिन प्रोड्यूसर के पद पर नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी साझा करते हुए नई भूमिका को लेकर खुशी जताई है।


वहीं संस्कृति गाबा को Press Trust of India (PTI) में प्रमोशन मिला है। अब वह पीटीआई में रिपोर्टर के पद पर कार्य करेंगी। उन्होंने भी अपने करियर की इस उपलब्धि को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए खुशी जाहिर की।


इधर मनोज सिंह ने दैनिक भास्कर से अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि दैनिक भास्कर उनका पहला न्यूजरूम रहा, जहां उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियां सीखीं। अपने संदेश में उन्होंने संस्थान, वरिष्ठों और सहकर्मियों का आभार जताते हुए कहा कि यहां काम करते हुए उन्हें संपादकीय कार्यों के साथ-साथ कई विशेष प्रोजेक्ट्स और प्रोडक्ट पहलों पर काम करने का अवसर मिला।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन