Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर छह महीने तक मीडिया से बात नहीं करेंगे

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि वह छह महीने तक मीडिया से बात नहीं करेंगे। इससे पहले गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री पर्रिकर शायद ही कभी मीडिया के सवालों पर जवाब देने से कतराए हों। वह पिछले तीन दिनों से गोवा में हैं। विभिन्न मुद्दों पर उनके बयान की मीडिया आलोचना कर रहा है। 

इससे पहले उन्होंने हाल ही में कई ऐसे बयान दिए थे जिनकी मीडिया ने आलोचना की थी। जैसे कि अपने एक बयान में उन्होंने कहा था कि आतंकवाद को बेअसर करने के लिए आपको आतंकवाद का सहारा लेना होगा। रक्षा मंत्री ने अपने विभाग से संबंधित किसी भी प्रश्न का जवाब नहीं दिया। उनसे उनके हाल के इस कथित बयान के बारे में भी पूछा गया था कि भारतीय सेना का महत्व घट गया है, क्योंकि देश ने पिछले 40-50 सालों में कोई लड़ाई नहीं लड़ी।

पणजी से 15 किलोमीटर दूर मंडूर गांव में पणजी में एक अस्पताल की आधारशिला रखने के सरकारी कार्यक्रम में उनसे राफेल सौदा और कश्मीर के सोपोर में हत्याओं सहित अन्य मुद्दों पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया तो वह बोले- छह माह तक मीडिया से बातचीत नहीं करूंगा। मैं ज्यादा नहीं बोलूंगा क्योंकि अगर मैं बोलता हूं तो लोग उसमें चीजें खोजना शुरू कर देते हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन