Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

दिल्ली एयरपोर्ट हादसे के बाद मची त्राहि-त्राहि, तिल रखने की भी जगह नहीं

अमृता राय-

दिल्ली एयरपोर्ट पर हूँ। टर्मिनल एक की छत गिरने के बाद टर्मिनल दो पर दबाव बढ़ गया है। 28 फ़्लाइट्स कैंसिल करने के बाद टर्मिनल एक के बाकी यात्रियों को इधर भेज दिया गया है।

इतनी भीड़ है कि पैर रखने की जगह नहीं दिख रही है। आधे लोग बौराए घूम रहे हैं कि फ़्लाइट है या कैंसिल हो गयी है या लेट उड़ान है। चौतरफ़ा अफ़रातफ़री का माहौल है। विकास इतना बहा इस बार कि “अ”मृतकाल हो गया। वैसे मैं जब से दिल्ली में हूँ, हर बारिश यही लगता है कि यह शहर बारिश के लिए तैयार नहीं था। राहत और आफ़त साथ-साथ चलते हैं इधर!

रवीश कुमार-

जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनके परिवार को दो दो करोड़ और एक नौकरी मिलनी चाहिए। जो व्यक्ति सुबह काम पर गया था वो अब अपने घर ज़िंदा नहीं लौट पाएगा। आप सभी को इसकी माँग करनी चाहिए।

अशोक कुमार पांडेय-

मेरे पापा ने घर बनवाया था, 2013 में वह चले गए। हम दोनों भाईयों ने नेम प्लेट नहीं बदली लेकिन घर की नियमित देखभाल करते हैं, मरम्मत होती है, रंग-रोगन होता है, सफ़ाई होती है। घर आज भी चमक रहा है।

मेरे एक सहपाठी के पिता ने इससे भी सुंदर घर बनवाया था। लेकिन उनके जाने के बाद मेरे दोस्त ने बस नेमप्लेट बदलवा दिया। घर किराये पर दे दिया। न कभी मरम्मत, न सफ़ाई, न रंग रोगन। घर खंडहर बनता जा रहा है।

वह अपने पिता को ही दोष देता है – ठीक से बनवाए नहीं वरना ऐसा नहीं होता।

ध्रुव राठी-

मोदी 3.0…. 1. दिल्ली हवाईअड्डे की छत गिरी

  1. जबलपुर एयरपोर्ट की छत गिरी
  2. बिहार में चार पुल गिरे
  3. एकाधिक पेपर लीक
  4. एकाधिक आतंकवादी हमले
  5. अयोध्या में बाढ़
  6. प्रगति मैदान सुरंग में बाढ़
  7. कर्त्तव्य पथ में बाढ़
  8. ट्रेन का पटरी से उतरना

सुप्रिया श्रीनेत-

चुनाव के पहले फ़ीता काटने की आतुरता का ख़ामियाज़ा देश को भुगतना पड़ रहा है – ऐसी भी क्या जल्दी थी मोदी जी?

  1. अटल सेतु- ₹18,000 करोड़ की लागत, मोदी ने उद्घाटन किया 12 जनवरी, 2024, अटल सेतु में दरारें
  2. जबलपुर एयरपोर्ट- ₹450 करोड़ की लागत, मोदी ने 10 मार्च 2024 को उद्घाटन किया था, एयरपोर्ट कैनोपी का हिस्सा टूट गया
  3. दिल्ली T1 एयरपोर्ट- ₹4600 करोड़ की लागत, मोदी ने 10 मार्च 2024 को उद्घाटन किया था, छत टूटने से 1 मौत, 6 घायल
  4. श्रीराम मंदिर अयोध्या- लागत ₹1800 करोड़, मोदी ने 22 जनवरी 2024 को उद्घाटन किया था, अधूरे मंदिर में शिखर ना होने से पानी अंदर टपका, बरसात में निकाई ना होने से मंदिर और प्रांगण जल मग्न
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन