Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

टीवी न्यूज़ चैनल की महिला एडिटर की झील में मिली डेड बॉडी, देखें मौत से पहले लिखा क्या?

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक झील में 32 वर्ष की महिला टीवी पत्रकार की डेड बॉडी बरामद की गई है. मृतका की पहचान सारा रहनुमा के रूप में हुई है. वह बांग्ला लैंग्वेज के सैटेलाइट टीवी चैनल गाजी टीवी की न्यूजरूम एडिटर थीं.

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, ढाका की हातिरझील में सारा रहनुमा का शव तैरता हुआ पाया गया. ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल पुलिस चौकी के प्रभारी निरीक्षक ने महिला पत्रकार का शव मिलने की पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि राहगीरों ने महिला का शव निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ढाका पुलिस का कहना है कि वह महिला की मौत के पीछे की वजह तलाश रही है. वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे साजिब वाजेद ने महिला पत्रकार की मौत को लेकर यूनुस सपकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि, यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर एक और क्रूर हमला है.

मृतका के पति ने क्या कहा?
बांग्लादेश की स्थानीय मीडिया के मुताबिक मृतक महिला पत्रकार सारा के पति सईद ने बताया है कि “घटना के दिन सारा ऑफिस गई थीं, लेकिन रात को घर नहीं लौटीं. उन्हें अल सुबह 3 बजे सूचना मिली कि सारा ने एक झील में छलांग लगा दी है. सईद ने बताया कि सारा उनसे तलाक लेना चाहती थीं.”

टीवी9 की रिपोर्ट के अनुसार मौत से पहले सारा ने एक फेसबुक पोस्ट साझा किया था. जिसमें उन्होंने एक पुरुष दोस्त को टैग भी किया था. सारा ने पोस्ट में लिखा कि, “तुम्हारे जैसा दोस्त पाकर बहुत अच्छा लगा, मुझे पता है कि हमने साथ मिलकर बहुत सारी योजनाएं बनाई थीं. माफ करना हम अपनी योजनाएं पूरी नहीं कर पाए. इससे पहले की अपनी एक पोस्ट में सारा ने लिखा है, मृत्यु जैसा जीवन जीने से बेहतर मर जाना है.”

हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, सारा की मौत को लेकर बांग्लादेश में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. वहीं बांग्लादेशी मीडिया ने सारा की मौत पर संदेह जताया है.

बहरहाल, पुलिस ने जांच से पहले मौत की वजहों पर कुछ कहने से इनकार किया है. सारा के परिवार ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या हुई है. अपनी मौत से पहले किए गए सारा के दो फेसबुक पोस्ट भी उनकी मौत की गुत्थी को उलझा रहे हैं. साथ ही उनकी कहानी में पति से नाराजगी, उनका एक दोस्त और चैनल के मालिक से भी कड़ियां जुड़ती नजर आ रही हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन