Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

21वीं सदी के बिहार में पत्रकारिता करने वालों को रस्सी में बांधकर जेल भेज दिया जाता है!

प्रभाकर मिश्रा-

नाम : मिथुन मिश्र
पेशा : यूट्यूब पत्रकारिता
अपराध : बाढ़ से प्रभावित इलाके की ग्राउंड रिपोर्टिंग!

बिहार पुलिस कहेगी कि इस व्यक्ति ने सरकारी काम में बाधा डालने का अपराध किया है! लोगों को विरोध प्रदर्शन के लिए उकसाया है! यह अपराध तो प्रत्येक पत्रकार करता है। जब वो सरकारी अधिकारी से सवाल पूछता है तो सरकारी काम में बाधा पड़ता है! जिस पीड़ित की आवाज प्रशासन नहीं सुनता, मीडिया देखते ही उसकी आवाज़ ऊंची हो जाती है! ऐसे में मीडिया लोगों को विरोध प्रदर्शन के लिए उकसाता भी है! है कि नहीं? कुछ तो शर्म करो!


ठाकुर दिव्य प्रकाश-

स तरह से माइक्रो लेवल पर बाढ की रिपोर्टिंग कर रहे मुजफ्फरपुर के युवा पत्रकार मिथुन मिश्रा को बाढ़ग्रस्त इलाक़ों में बाढ़ राहत के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों को उकसाने के आरोप में कल जेल भेज दिया गया है.

सवाल ये है की गरीबों के हक के लिए आवाज उठाने वाले पत्रकार मिथुन मिश्रा से इतना क्यों डर गए सरकार के अधिकारी? क्या 21वीं सदी के बिहार में लोगों के लिए सवाल उठाना गुनाह है?

इमर्जेंसी से उपजी हुई दलों की सरकार ही अघोषित इमर्जेंसी कायम कर रखी है बिहार में!

Local News Community
2 Comments

2 Comments

  1. संतोष देव गिरि

    October 6, 2024 at 5:16 pm

    आखिरकार पत्रकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की दशा न दिखाई, प्रभावितों की व्यथा न लिखें तो क्या लिखें, साहबान की चापलूसी, छापें?, वह जो निपटा रहे हैं उसे दिखाएं।

    ख़ैर, कमी पत्रकारों की हैं जो न एकजुट हुए हैं ना होंगे। कुछ पत्रकार जान जोखिम में डालकर सच को सच की तरह प्रस्तुत करते हैं तो दूसरी ओर चरण चापलूस कुछ पत्तलचाटों द्वारा सच्चाई को छुपाते हुए अधिकारियों और नेताओं के भ्रमण निरीक्षक को छाप, दिखाकर इनका पिछवाड़ा चाटते फिरते हुए मगन नज़र आते हैं।

  2. प्रोफेसर शरद कुमार

    October 7, 2024 at 7:34 am

    पत्रकारिता प्रारम्भ से ही चुनौती का कार्य रहा हैं। देश की आजादी में पत्रकारिता की अति महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं। सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में दो पत्रकारों को रस्सी में बांध कर जेल भेजना बेहद दुःखद है। पत्रकारों को यदि इसलिए जेल में डाल दिया गया की वे अधिकारियों से सच जानना चाहते थे तो ये घटना अति संवेदनशील है इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिये दोषी चाहे कोई भी हो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन