Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

चित्रकूट के तीन पत्रकारों पर दलित सिपाही को ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

चित्रकूट जनपद में एक सिपाही को ब्लैकमेल कर उससे रंगदारी मांगने के आरोप पर कर्वी कोतवाली में तीन पत्रकारों के ऊपर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ है.

Read more: चित्रकूट के तीन पत्रकारों पर दलित सिपाही को ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

ये तीन पत्रकार हैं धीरेंद्र शुक्ला, सुरेंद्र कछवाह और मुबीन सिद्दीकी. धीरेंद्र शुक्ला हाल ही में चित्रकूट जनपद में न्यूज़ 18 डिजिटल के रिपोर्टर बनाए गए हैं. इससे पहले वे TV9, टाइम्स नाऊ, डेलीहंट आदि जगहों में कार्यरत रहे हैं. सुरेंद्र कछवाह एपीएन न्यूज़ और भारत 24 में कार्यरत हैं. मुबीन सिद्दीकी इंडिया न्यूज़ के रिपोर्टर हैं.

इन तीनों पर आरोप है कि कर्वी कोतवाली में तैनात मुंशी पवन वर्मा के खिलाफ खबर चला कर उसे ब्लैकमेल करते हुए 25000 की रंगदारी मांगी थी. पीड़ित सिपाही पवन वर्मा ने दबाव बनाने के उनके प्रयासों और मामले को रफा-दफा करने के लिए पैसे देने की बात की रिकॉर्डिंग भी कर ली. पैसे ना देने पर उसके खिलाफ फर्जी तहरीर दिलवा कर उसे निलंबित करवा दिया गया था. इसके बाद पीड़ित सिपाही ने ब्लैकमेल करने वाले रिकॉर्डिंग के सहारे पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर कार्यवाही करने की मांग की थी.

पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद तीनों पत्रकारों धीरेंद्र शुक्ला, सुरेंद्र कछवाह और मुबीन सिद्दकी के खिलाफ के खिलाफ कोतवाली में आईपीसी की धारा 341,384,66,3(1)(द)3(1)(ब)1 के तहत मुकदमा दर्ज हो गया है.

ज्ञात हो कि पत्रकार धीरेंद्र शुक्ला का एक आडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है जिसमें पत्रकार द्वारा अश्लील व अनैतिक बातें की गई हैं.

पत्रकारों का पक्ष जानें-

तीन पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर कराने वाला सिपाही तो खुद ही गुंडा है, जानिए करतूत

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन