Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दिलीप, करन, आरिफ, गुरिंदर और अशोक के बारे में सूचनाएं

पत्रकार दिलीप कुमार सिंह न्यूज़ चैनल MKN के स्थानीय संपादक पद बनाए गए हैं। दिलीप ने अपने करियर की शुरुआत राष्ट्रीय सहारा से की थी। इसके बाद INDIA VOICE न्यूज़ चैनल के ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश बने। तीन साल बाद FM न्यूज़ चैनल के स्टेट हेड और News1 इंडिया में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत रहे। Swaraj express चैनल में भी कार्य किया। अब नई पारी की शुरुआत MKN न्यूज़ चैनल में स्थानीय संपादक के पद पर की है।

देवरिया जिले के लार कस्बा के सिपाही रविंद्र ने लोक भारती अखबार के पत्रकार करन यादव को विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर 107/116 में पाबन्द किया है। ऐसे सिपाही से निष्पक्ष चुनाव की कल्पना कैसे करेंगे जिन्हें स्थानीय पत्रकारों से ही खतरा है।

सुदर्शन चैनल से शुरुआत करके चैनल one, खबर फ़ास्ट, Etv उत्तर प्रदेश उत्तराखंड जैसे चैनलों में काम करने वाले मोहम्मद आरिफ क़ुरैशी ने बेबाक़ आवाज़ टीवी न्यूज पोर्टल की शुरुवात की है। उन्हें ऑल इंडिया जॉर्नलिस्ट एसोसिएशन ने बुलंदशहर से जिला अध्य्क्ष भी नियुक्त किया है।

आल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूज़पेपर्स फेडरेशन, नई दिल्ली की साधारण आम सभा की वर्चुअल बैठक हुई जिसमें अगले कार्यकाल के लिए सरदार गुरिन्दर सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। दिवंगत सदस्यों व पदाधिकारियों को मौन रहकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रीय महासचिव के रूप में अशोक कुमार नवरत्न को नियुक्त किया है। उनके नाम का प्रस्ताव हाजी मोहम्मद हफीजुल्लाह खां, पवन सहयोगी, संजय शर्मा, हरपाल सिंह यादव, दिनेश शक्ति तिरखा आदि ने किया। इसका सभी ने समर्थन किया। यह जानकारी फेडरेशन की उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के वाईस प्रेसीडेंट आसिफ जाफरी (विक्रांत) ने दी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन