Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

भीलवाड़ा में जी मीडिया और भास्कर के दो पत्रकारों पर मुकदमा, वसूली का आरोप!

भीलवाड़ा (राजस्थान)। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में जी मीडिया और दैनिक भास्कर से जुड़े तीन पत्रकारों के खिलाफ गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज हुआ है। स्कूल प्रबंधन की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

शिकायत में आरोप है कि जी मीडिया के दिलशाद खान, दैनिक भास्कर के पंकज पारीक व जी मीडिया के कैमरामैन द्वारा लंबे समय से खबरें चलाने का भय दिखाकर आमजन को डराने-धमकाने और कथित रूप से ब्लैकमेल कर लाखों रुपये की मांग की जा रही थी।

एफआईआर में कहा गया है कि आरोपी पत्रकार अपने मीडिया संस्थान का नाम इस्तेमाल कर विभिन्न लोगों पर दबाव बनाते थे। शिकायतकर्ता के अनुसार, खबर प्रकाशित करने या नकारात्मक कवरेज की धमकी देकर उनसे अनुचित लाभ लेने की कोशिश की गई। शिकायत में यह भी आरोप है कि पीड़ितों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और डर का माहौल बनाया गया।

भीलवाड़ा के थाना सदर में दर्ज शिकायत के अनुसार, वर्तमान मामले में भी एफआईआर दर्ज होने के बाद कथित तौर पर पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने की कोशिशें जारी रहीं। आरोप है कि शिकायत वापस लेने या समझौता करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए गए।

पुलिस का कहना है कि मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और सभी आरोपों की जांच सबूतों के आधार पर की जाएगी। फिलहाल पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच पूरी होने की बात कह रही है।

इस पूरे मामले ने जिले में मीडिया की भूमिका और पत्रकारिता की आड़ में कथित दुरुपयोग को लेकर बहस छेड़ दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि कानून सभी के लिए समान है और जांच निष्पक्ष रूप से की जाएगी।

एफआईआर की प्रति देखें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन