Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

फाइनेंशियल एक्सप्रेस से डिंपल सिंह और नेटवर्क18 से जुड़े मिहिर भट्ट

पत्रकार डिंपल सिंह ने ‘फाइनेंशियल एक्सप्रेस’ के साथ नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने यहां डिप्टी कॉपी एडिटर के पद पर जॉइन किया है।

एमिटी यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई करने वाली डिंपल इससे पहले टाइम्स ऑफ इंडिया, TV9 डिजिटल और टाइम्स नेटवर्क में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर चुकी हैं।


उधर, मिहिर भट्ट ने नेटवर्क18 जॉइन किया है। उन्हें न्यूज18 स्टूडियोज में चीफ कंटेंट ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

नई भूमिका में भट्ट कंटेंट स्ट्रेटेजी और डेवलपमेंट की कमान संभालेंगे। उनका फोकस मल्टी-प्लेटफॉर्म कंटेंट, ब्रांड पार्टनरशिप और इनोवेटिव स्टोरीटेलिंग पर रहेगा। वे स्टूडियोज के सीईओ एस. शिवकुमार को रिपोर्ट करेंगे।

इस नियुक्ति पर नेटवर्क18 के एमडी और एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी ने कहा कि मिहिर का अनुभव और रणनीतिक समझ स्टूडियोज बिजनेस को नई दिशा देने में मदद करेगी।

मिहिर भट्ट इससे पहले टाइम्स नेटवर्क में चीफ बिजनेस ऑफिसर और मैनेजिंग एडिटर (टाइम्स इन्फ्लुएंस) के पद पर कार्यरत थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन