Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कोलन कैंसर से पीड़ित मजदूर नेता और राजनीतिक कार्यकर्ता दिनकर कपूर के लिए मदद की अपील

यशवंत सिंह-

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ते वक्त दिनकर कपूर से तब दोस्ती हुई जब वो और मैं छात्र संगठन आइसा के हिस्से बने थे। पचास बरस की उम्र वाले इस राजनीतिक कार्यकर्ता को सेहत के मोर्चे पर गंभीर संकट से जूझना पड़ रहा है।

दिनकर कपूर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र जीवन से ही पूर्ण कालिक राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता के बतौर कार्य कर रहे हैं। इसके पहले वह टीडी कॉलेज जौनपुर के उपाध्यक्ष रहे हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आइसा में कार्य किया और 1995 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रकाशन मंत्री का चुनाव भी लड़ा था। छात्र जीवन के बाद मजदूर मोर्चे पर पूर्णकालिक कार्यकर्ता के बतौर कार्य किया। एक्टू के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश के महासचिव रहे। इलाहाबाद नगर निगम सफाई मजदूर यूनियन, स्वदेशी कॉटन मिल नैनी इलाहाबाद, आईटीआई इलाहाबाद, लखनऊ निर्माण मजदूर यूनियन, स्कूटर इंडिया मजदूर यूनियन, एवरेडी फ्लैशलाइट मजदूर यूनियन, मिल्क मेड़ बेकरी कर्मचारी यूनियन, ठेका मजदूर यूनियन सोनभद्र, उत्पादन निगम बिजली कर्मचारी संघ सोनभद्र, मजदूर किसान मंच, ठेका मजदूर यूनियन दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम समेत तमाम यूनियन में पदाधिकारी रहे।

मजदूरों के संवैधानिक अधिकारों के लिए हाईकोर्ट से लेकर जमीनी स्तर पर संघर्षों को खड़ा किया। पिछले 25 सालों से सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली के आदिवासी इलाकों को अपना कर्म क्षेत्र उन्होंने बनाया और ओबरा विधानसभा से 2012 में चुनाव लड़ा। दुद्धी और ओबरा विधानसभा सीट आदिवासियों के लिए आरक्षित कराने, वनाधिकार कानून को जमीनी स्तर पर लागू करने, शुद्ध पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पूंजी पलायन पर रोक और फर्जी पुलिस मुठभेड़ में की जा रही हत्याओं को रोकने के सवाल पर अनगिनत पहलकदमी लीं हैं। इस समय ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के उत्तर प्रदेश के संगठन महासचिव के बतौर वह काम कर रहे हैं।

इसके अतिरिक्त जन मोर्चा, देवव्रत, जनचौक, भड़ास, हस्तक्षेप, जन ज्वार, जन पथ, जनसत्ता, अमर उजाला आदि तमाम अखबारों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं जो जन सरोकारों पर केंद्रित रहते हैं। वर्तमान समय में केजीएमयू के शताब्दी अस्पताल के गैस्ट्रो सर्जिकल विभाग में भर्ती हैं।

उनकी बड़ी आंत में गांठ है जिसके बारे में डॉक्टरों का कहना है कि वह कैंसर की भी हो सकती है। उनका तत्काल ऑपरेशन होना है। आप लोग जन सरोकारों के लिए जीने वाले साथी दिनकर कपूर की आर्थिक मदद करें। उनकी पत्नी बबीता जो खुद आइसा की नेता थीं, के नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है जो 9936 641504 है। संगठन की तरफ़ से जारी अपील पढ़ें-


आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के सभी पदाधिकारियों एवं सभी कार्यकताओं व समर्थकों से अपील है कि उत्तर प्रदेश संगठन महासचिव श्री दिनकर कपूर की गम्भीर बीमारी का इलाज KGMU लखनऊ में चल रहा है। उनकी बड़ी आंत में गांठ आई है, जिसका आपरेशन होना है। डाक्टर के अनुसार यह कोलन कैंसर है। उनके इलाज के लिए आर्थिक सहयोग करने की कृपा करें।

Dinkar kapoor
GPAY 9450153307
Dinkar kapoor
Account 616602010001995
Union bank of India
UP Agro Lucknow
IFSC UBIN0558656

निवेदक
डा. बी. आर. गौतम
प्रदेश अध्यक्ष,
ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट, उत्तर प्रदेश।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन