Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

50 हजार से कम सब्सक्राइबर वाले यूट्यूबर्स को पत्रकारिता न करने का आदेश देने वाले DIO का नया ऑडियो सुनिए!

फिरोज़ाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद में जिला सूचना अधिकारी (DIO) नरेंद्र मोहन वर्मा का एक नया ऑडियो सामने आया है। ऑडियो में एक पत्रकार और डीआईओ साहब की बातचीत है।

इसमें सुना जा सकता है कि डीआईओ वर्मा ने अपने 50 हजार सब्सक्राइबर्स वाले बयान पर बड़ी महीन सफाई दी है। वो कह रहे हैं कि यूट्यूबर्स ने गंध मचा रखी है। 200-300 सब्सक्राइबर्स वाले यूट्यूबर्स धड़ल्ले से थाना, चौकी. अस्पतालों में जाकर खाली-पीली रंगबाजी कर रहे हैं। जिसके बाद उन्हें इस तरह का आदेश जारी करना पड़ा।

उनके आदेश के मुताबिक, जिले में कोई भी व्यक्ति अगर यूट्यूब चैनल के माध्यम से पत्रकारिता करता पाया गया और उसके चैनल पर 50 हज़ार से कम सब्सक्राइबर हैं, तो उस पर प्रेस एक्ट की कठोर धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यह संदेश बाकायदा जिले के मीडिया ग्रुप में प्रसारित हुआ था, जिससे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले कई लोगों में हड़कंप मच गया। इसी मसले पर एक स्थानीय पत्रकार ने उनसे बातचीत की है, जिसमें उन्होंने इस कार्रवाई से जुड़ी कई अहम बातें स्पष्ट की हैं।

https://www.facebook.com/share/v/16oaeKq12R/?mibextid=wwXIfr

मूल खबर यहां पढ़ें – आदेश भी देखें…

सुनो..सुनो..सुनो! यूट्यूब पर 50 हजार से कम सब्सक्राइबर हैं तो पत्रकारिता न करें, कार्रवाई होगी

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन