Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

हॉर्नबिल टीवी के पत्रकार दिप सैकिया को मणिपुर में कवरेज के दौरान गोली मारी गई!

गुवाहाटी: नगालैंड के एक टीवी चैनल से जुड़े असम के पत्रकार पर मणिपुर में रिपोर्टिंग के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई है। पत्रकार दिप सैकिया को अज्ञात हमलावर ने सेनापति जिले के लाई गांव में फूल महोत्सव की कवरेज के दौरान निशाना बनाया।

हमले में सैकिया के दाहिने पैर और बगल में गोली लगी। उन्हें पहले सेनापति जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद नगालैंड रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

पुलिस ने मौके से एक प्रेशराइज्ड एयर राइफल बरामद की है, जिसे हमले में इस्तेमाल किया गया माना जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। हमले की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

इस घटना की हॉर्नबिल टीवी ने कड़ी निंदा की है। चैनल ने बयान जारी कर कहा कि यह हमला सिर्फ दिप सैकिया पर नहीं, बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है।

चैनल ने नागालैंड और मणिपुर सरकारों व कानून-व्यवस्था एजेंसियों से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की। साथ ही सैकिया के परिवार के प्रति एकजुटता जताते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

हॉर्नबिल टीवी ने कहा— “पत्रकार जनता की आंख और कान होते हैं। सच सामने लाने के लिए वे अपनी जान जोखिम में डालते हैं। ऐसे में सांस्कृतिक कार्यक्रम की कवरेज के दौरान उन पर गोली चलाना लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन