Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जी न्यूज के शो DNA को एक बार फिर मिला नया चेहरा, देखें वीडियो

जी मीडिया समूह के चैनल Zee News का लोकप्रिय प्राइम टाइम शो ‘डेली न्यूज एंड एनालिसिस (DNA)’ एक बार फिर दर्शकों के सामने नए रंग-रूप और जोश के साथ पेश होने जा रहा है। चैनल द्वारा हाल ही जारी किए गये एक प्रोमो में ऐलान किया गया है कि शो की कमान अब वरिष्ठ पत्रकार और जी न्यूज के मैनेजिंग एडिटर राहुल सिन्हा संभालेंगे।

प्रोमो के मुताबिक नया संस्करण सोमवार से शनिवार, रात 9 बजे प्रसारित होगा। चैनल ने इस बार वादा किया है—“बुलंद आवाज़, विश्वसनीय संवाद और सौ फीसदी राष्ट्रवाद, बहुत जल्द सिर्फ Zee News पर।”

अब तक इस शो को पत्रकार अनंत त्यागी होस्ट कर रहे थे। उन्होंने अपने अलग अंदाज़ और प्रस्तुति शैली से शो को एक नया दर्शक वर्ग दिलाया था। लेकिन अब राहुल सिन्हा की वापसी के साथ DNA को फिर से वही पुराना दमखम मिलने की उम्मीद की जा रही है, जिसे दर्शक पहले पसंद करते थे।

बता दें कि राहुल सिन्हा पहले भी DNA के होस्ट रह चुके हैं और उनकी प्रस्तुति को दर्शकों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। उनकी पत्रकारिता की सधी हुई शैली और राष्ट्रवादी सोच ने शो को खास पहचान दी थी।

अब जब वे दोबारा शो में लौट रहे हैं, तो माना जा रहा है कि DNA का यह नया अध्याय न केवल दर्शनीय होगा, बल्कि और भी ज्यादा धारदार और प्रभावशाली नजर आएगा। दर्शकों को अब बेसब्री से इंतज़ार है कि इस बदलाव के साथ शो में क्या कुछ नया देखने को मिलेगा।

देखें.. चैनल द्वारा जारी प्रोमो और नीचे वीडियो में होस्ट का असली चेहरा…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन