Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सुधीर के DNA का पोस्टमार्टम

ओम प्रकाश-

सुधीर चौधरी का क्रिकेट DNA TEST फेल, जानें पूरी डिटेल

पत्रकारिता करियर में इंटरव्यू के दौरान पूर्व में मेरी एक मुलाकात सुधीर चौधरी से हो चुकी है. सुधीर जी ने मुझसे क्रिकेट से सम्बंधित सवाल पूछे जिनका मैंने जवाब दिया था. उन दिनों मैं इंडिया न्यूज में जॉब करता था. खैर! अब मैं आगे सुधीर जी के गलत क्रिकेट DNA TEST का आपरेशन कर रहा हूं आप लोग जरूर पढ़िएगा.

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला गया. ये मुकाबला डे/नाइट था जो पौने 2 दिन में खत्म हो गया. टीम इंडिया ने इस डे/नाइट टेस्ट को 10 विकेट से जीता. भारत की जीत के बाद सुधीर चौधरी ने अहमदाबाद मैच को लेकर DNA TEST किया.

सुधीर चौधरी अहमदाबाद मैच का डीएनए टेस्ट करते हुए कहते हैं कि पूरी दुनिया में कोई भी डे/नाइट टेस्ट मैच पांच दिन तक नहीं खेला गया है.

फैक्ट 1- सॉरी मिस्टर सुधीर चौधरी. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि अब तक दुनियाभर की पुरुष टीमों ने जो 16 डे/नाइट टेस्ट मैच खेले हैं उनमें पांच टेस्ट ऐसे रहे जो 5 दिन तक चले. इन 5 दिन तक खेले गए डे/नाइट टेस्ट मैचों का विवरण इस प्रकार है-

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज डे/नाइट टेस्ट, तारीख 13 से 17 अक्टूबर 2016, स्थान- दुबई, टेस्ट मैच संख्या- 2224.

आस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान डे/नाइट टेस्ट, तारीख 15 से 19 दिसंबर 2016, स्थान- ब्रिसबेन, टेस्ट मैच संख्या- 2240.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका डे/नाइट टेस्ट, तारीख 6 से 10 अक्टूबर 2017, स्थान- दुबई, टेस्ट मैच संख्या- 2278.

आस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड डे/नाइट टेस्ट, तारीख 2 से 6 दिसंबर 2017, स्थान- एडिलेड, टेस्ट मैच संख्या- 2285.

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड डे/नाइट टेस्ट, तारीख 22 से 26 मार्च 2018, स्थान- अॉकलैंड, टेस्ट मैच संख्या- 2299.

सुधीर चौधरी आगे कहते हैं कि भारत में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाफ जो 2 डे/नाइट टेस्ट खेले गए वो मैच 2-3 दिन के अंदर समाप्त हो गए थे.

फैक्ट 2- माफी चाहूंगा सुधीर चौधरी जी. आपको बता दूं भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ आज तक कोई डे/नाइट टेस्ट मैच नहीं खेला है. भारत ने अब तक तीन टीमों बांग्लादेश, अॉस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के विरुद्ध ही डे/नाइट टेस्ट मैच खेले हैं. आप जिस भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट की बात कर रहे हैं वो मैच 14 से 18 जून 2018 को बैंगलोर में दिन में खेला गया था.

सुधीर चौधरी ने डीएनए टेस्ट में कहा कि डे/नाइट टेस्ट मैच औसतन तीन दिन में समाप्त हो जाते हैं.

फैक्ट 3- सुधीर जी ये औसत वाला आंकड़ा भी आपका गलत है. प्लीज ध्यान दीजिए- सिर्फ पांच डे /नाइट टेस्ट मैच 3 दिन में समाप्त हुए हैं. जबकि 2 डे/नाइट टेस्ट 2 दिन में समाप्त हुए. वहीं 4 डे/नाइट टेस्ट चार दिन तक खेले गए हैं.

सुधीर चौधरी ने DNA TEST के दौरान विराट कोहली के ट्वीट को जूम करके ये तीन फैक्ट पान की गुमटी पर रेडियो कॉमेंट्री सुनने वालों के लिए रखे थे. जिन फैक्ट्स का आपरेशन कर मैंने महोदय के डीएनए टेस्ट को गलत और झूठ साबित कर दिया है. डीएनए टेस्ट के खिलाफ जो मैंने काउंटर फैक्ट रखे हैं पूरी दुनिया के क्रिकेट विश्लेषकों को मेरी चुनौती है कि वे मुझे झूठ साबित करके दिखाएं. और हां सुधीर जी इन पान बेचने वालों के क्रिकेट ज्ञान को कभी हल्के में मत लीजिएगा. इनके क्रिकेट ज्ञान के आगे आपके भारी भरकम सैलरी पाने वाले सीनियर प्रोड्यूसर कुछ भी नहीं हैं.

सुधीर जी, अंत में मैं आपको बताना चाहूंगा कि पूरी दुनिया की पुरुष क्रिकेट टीमों ने अब तक 16 डे/नाइट टेस्ट खेले हैं. अगर इनमें इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच खेले गए डे/नाइट टेस्ट मैच को शामिल कर दिया जाए तो दिन/रात में खेले गए टेस्ट मैचों की संख्या 17 हो जाती है. इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच दिन/रात का टेस्ट मैच 9-13 दिसंबर के दरम्यान 2017 में सिडनी में खेला गया. ये टेस्ट मैच 4 दिन तक चला था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन