Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

health

दूरदर्शन के शो में कृषि डॉक्टर की Live मौत, सकपकाई एंकर

दूरदर्शन के Live शो के दौरान अचानक से डॉ. ए. दास की मौत हो गई. कृषि विश्वविद्यालय में निदेशक रहे 59 वर्षीय दास एक कार्यक्रम में अचानक बेहोश होकर नीचे गिर पड़े और उनकी मौत हो गई. इस अचानक हुए घटनाक्रम को देख एंकर सकपका गई.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना कृषि दर्शन के ऑन एयर कार्यक्रम के दौरान हुई. ये कार्यक्रम सोमवार से शुक्रवार तक शाम 6:30 बजे प्रसारित किया जाता है. इसी दौरान जब एंकर दास से सवाल पूछ रही थी तो वे बेहोश हो गए.

कार्यक्रम के वक्त ही ये घटना भी शाम साढ़े 6 बजे हुई. कृषि विशेषज्ञ को बेहोश होने के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना केरल की है.

बताते चलें कि डॉक्टर ए. दास, केरल विश्वविद्यालय में प्लानिंग डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे. अकसर वे बतौर एक्सपर्ट कृषि दर्शन कार्यक्रम में हिस्सा भी लेते थे.

अधिकारियों की मानें तो जब डायरेक्टर बेहोश हुए तो उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर जाया गया मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन