Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पीटीआई मुरादाबाद के वरिष्ठ पत्रकार डॉ मुस्तकीम का निधन!

मुरादाबाद: शहर के पत्रकारिता जगत को उस समय गहरा आघात लगा जब वरिष्ठ पत्रकार डॉ. मुस्तकीम के निधन की खबर सामने आई। उनके निधन से पूरे मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। डॉ. मुस्तकीम अपने मिलनसार स्वभाव, निर्भीक पत्रकारिता और सशक्त सवालों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने वर्षों तक पत्रकारिता के माध्यम से समाज और प्रशासन के मुद्दों को मजबूती से उठाया और पत्रकारिता को निष्पक्ष व जिम्मेदार स्वरूप में प्रस्तुत किया।

मुरादाबाद की पत्रकारिता में डॉ. मुस्तकीम को एक सिद्धांतवादी और मजबूत आवाज के रूप में पहचाना जाता था। उन्होंने हमेशा पत्रकारिता को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा के अनुरूप निभाया। बदलते दौर में भी उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और निष्पक्ष पत्रकारिता की मिसाल कायम की।

बताया जाता है कि कुछ वर्ष पूर्व मानसरोवर पैराडाइज में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विदेशी डॉक्टरों से सवाल-जवाब के समय भी उन्होंने अपनी बेबाक शैली से सबका ध्यान आकर्षित किया था। जहां कई पत्रकार सवाल पूछने में संकोच कर रहे थे, वहीं डॉ. मुस्तकीम ने सटीक और तीखे सवालों से अपनी अलग पहचान बनाई।

उनके निधन को पत्रकारों और शहर के बुद्धिजीवियों ने अपूरणीय क्षति बताया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

डॉ मुस्तकीम पीटीआई प्रिंट के लिए लिखते थे, उनकी लेखनी को लेकर वह हमेशा सुखियों में रहते थे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन