
सुजीत सिंह प्रिंस-
गाजीपुर : मेडिकल कालेज के प्रिंसपल आनंद मिश्रा के खासम – खास डॉक्टर वैभव सिंह द्वारा मरीज के अटेंडेंट को हड़काने का वीडियो देखें। आर्थो विभाग के डॉक्टर वैभव सिंह की महर्षि मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में नियुक्ति 2023 में हुई है।

एक अन्य डॉक्टर रजत से आपरेशन कराने के लिए मरीज के अटेंडेंट तैयार हो गये और मरीज को वार्ड में भर्ती करा दिया। वैभव सिंह राउंड पर आये और मरीज के अटेंडेंट को भला-बुरा कहने लगे। साथ ही में डॉक्टर रजत पर भी घूस देकर डिग्री लेने का आरोप लगाने लगे।
यह सब घटना मेडिकल कालेज के वार्ड में हुआ। उसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस वायरल वीडियो के बारे में प्रिंसपल से जानकारी के लिए उनके बाट्सप पर वीडियो भेजकर उनका जवाब माँगा गया लेकिन प्रिंसपल की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।
देखें वीडियो- https://fb.watch/n8kW_Dg6xV/?mibextid=znr7mo
ग़ाज़ीपुर से सुजीत सिंह प्रिंस की रिपोर्ट. संपर्क- 9451677071