Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के घायल पत्रकार की दूसरी बेटी की भी मौत

शाहजहांपुर के रामनगर कालोनी में रहने वाले पत्रकार सुशील शर्मा (45) के परिजन शुक्रवार को नैमिष से वैगनआर कार से दर्शन करके अपने घर वापस जा रहे थे। सीतापुर हरदोई मार्ग पर थाना क्षेत्र टडियावां के शिवलाल पुरवा के पास वैगन आर और रोडवेज बस की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में आयुषी उर्फ रीशू (3) की मौके पर ही मौत हो गई। सुशील शर्मा की पत्नी अर्चना शर्मा (40), पुत्री शिवांगी (14), सौम्या (12) मंजरी (8) पुत्र विशाल (13) व अज्ञात चालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को गंभीर हालत मे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया था।

इस हादसे में घायल पत्रकार की दूसरी बेटी मंजरी ने भी इलाज के दौरान लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ दिया। इस घटना से परिजनों मे मातम का माहौल है। बताया जाता है कि घायलों के सिवा उनके परिवार में कोई और नहीं है। रविवार को जिले में पहुंचे शाहजहापुर के कुछ पत्रकारों ने आयुषी के शव का पीएम कराकर उसका उसके गृह जनपद मे अंतिम संस्कार किया था। लेकिन देर रात मिली इस हृदय विदारक जानकारी के बाद शाहजहांपुर के पत्रकारों मे भी शोक की लहर दौड़ गई। टडियावां थाने में बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन