Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

आगरा में डिजिटल न्यूज़ चैनल के संपादक पर हमला, दर्ज हुआ मुकदमा

आगरा | बीते कुछ समय से पत्रकारों पर हमलों में बढ़ोतरी हो रही है. हमीरपुर, फतेहपुर, गाजियाबाद समेत तमाम जनपदों में पत्रकारिता करने वाले सुरक्षित नहीं हैं. अब ताजा घटनाक्रम आगरा से सामने आया है.

ताजनगरी के रूप में विख्यात आगरा शहर में टीएनएफ टुडे नामक डिजिटल न्यूज़ चैनल के प्रधान संपादक धीरज शर्मा पर जानलेवा हमला होने की जानकारी सामने आई है.

पूरा घटनाक्रम ताजगंज एरिया का है. शर्मा ऑफिस से अपने घर लौट रहे थे कि तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी रोककर हमला कर दिया.

मामले को लेकर थाना ताजगंज में एफआईआर संख्या- 767/2024 की धारा- 126(2), 324(2), 125 और 109(1) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है.

देखें एफआईआर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन